बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) फिल्म ‘कोड नेम तिरंगा’ (Code Name Tiranga) को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं. इस फिल्म परिणीति का जबरदस्त एक्शन सीन देखने को मिलेगा. इन्हीं सब के बीच परिणीति ने खुलासा किया है कि आने वाली फिल्म वह एक एजेंट की भूमिका में खुद को ढालने के लिए उन्होंने इजरायली मार्शल आर्ट फॉर्म क्राव मागा सीखना पड़ा.
बता दें कि परिणीति चोपड़ा के लिए, ‘कोड नेम तिरंगा’, कई मायनों में खास है. परी अपने करियर की पहली एक्शन फिल्म कर रही हैं. रिभु दासगुप्ता की इस फिल्म में वे पहली बार पर्दे पर एक एजेंट की भूमिका भी निभा रही हैं. यह 14 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है. इस जासूसी थ्रिलर में परिणीति के अपोजिट हार्डी संधू नजर आएंगे.
क्राव मागा को पूरे 3 महीने तक सीखा
परिणीति ने एक न्यूज एजेंसी से बातचीत में ‘कोड नेम तिरंगा’ फिल्म और अपने किरदार के लेकर बातें. एक्शन सीन को लेकर जब एक्ट्रेस से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा , ‘किसी भी एजेंट की प्रमुख एक्शन तकनीकों में से एक होती है हाथ से मुकाबला करना, इसलिए मैंने अपने एक्शन के दृश्यों को सही ढंग से करने के लिए मार्शल आर्ट के एक रूप, क्राव मागा को पूरे 3 महीने तक सीखा. शारीरिक और मानसिक रूप से बहुत मेहनत करवाने वाला यह मार्शल आर्ट का एक रूप है क्योंकि इसमें न केवल हाथ-पैर चलाने होते हैं बल्कि आसपास के माहौल के बारे में बहुत ज़्यादा मानसिक जानकारी की भी ज़रूरत होती है, जो किसी भी एजेंट को किसी मिशन पर करने की ज़रूरत होती है.
ज्यादातर सीन करना उनके लिए था काफी मुश्किल
बातचीत में परिणीति चोपड़ा ने ये भी खुलासा किया कि फिल्म के ज्यादातर सीन करना उनके लिए काफी मुश्किल था, लेकिन उन्होंने उसे करने के लिए खूब मेहनत कीं. रिपोर्ट के अनुसार, अदाकारा ने कहा, ‘मेरे ज़्यादातर मार-धाड़ के दृश्य शरद केलकर के खिलाफ थे जो मुझसे काफी लंबे हैं जैसे कि स्टंट मैन होते हैं और कभी-कभी फाइट सीक्वेंस के लिए उन्हें अपने पूरे शरीर का ज़ोर लगाकर लड़ना पड़ता था.’
पूरे शरीर पर चोट और छिलने के निशान थे
परिणीति चोपड़ा आगे बताती हैं ,’ज़्यादातर दिनों के ख़त्म होने पर मेरे पूरे शरीर पर चोट और छिलने के निशान थे और अगले दिन ज़्यादातर मेकअप की ज़रूरत मेरे चेहरे पर नहीं बल्कि मेरी चोटों को ढंकने के लिए पड़ती थी. जिस तरह से लोग ट्रेलर में मेरे एक्शन शॉट्स को पसंद कर रहे हैं, उससे मैं बेहद खुश हूं और यह मेरे जैसे किसी इंसान के लिए बहुत बड़ी बात है जिसने पहले कभी एक्शन वाली भूमिका नहीं निभाई है.’
Code Name Tiranga के लिए परिणीति चोपड़ा ले रही हैं गन चलाने की ट्रेनिंग, एक्ट्रेस का एक्शन अवतार वायरल
आपको बता दें कि परिणीति चोपड़ा जिस टेक्निक्स की बात इंटरव्यू में बताया है वह इजरायल के डिफेंस फोर्स के लिए डेवलपमेंट में की जाती है. डिफेंस फोर्स के डेवलपमेंट में क्राव मागा ऐसी टेक्निक है जो आइकिडो, जूडो, कराटे, और मुक्केबाज़ी और कुश्ती का कॉम्बिनेशन है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Parineeti chopra
FIRST PUBLISHED : October 01, 2022, 07:00 IST





