Cinema

PS-1 VS Vikram Vedha: ओपनिंग डे पर बॉक्‍स ऑफिस पर किसने मारी बाजी, यहां जानिए कलेक्शन डिटेल्स


हाइलाइट्स

‘पोन्नियन सेलवन’ ने ​तमिलनाडु में ओपनिंग का बनाया रिकॉर्ड. ​
‘विक्रम वेधा’ को पहले दिन नहीं मिला इतना उछाल.

मणि रत्नम (Mani Ratnam) की फिल्म ‘पो​न्नियन सेलवन-1’ ( Ponniyin Selvan) और पुष्कर गायत्री (Pushkar-Gayatri) निर्देशित फिल्म ‘विक्रम वेधा’ (Vikram Vedha) एक साथ दर्शकों के सामने थीं. बीते शुक्रवार यानी 30 सितम्बर को दोनों फिल्में साथ रिलीज हुई थीं. ‘पीएस 1’ से जहां साउथ  दर्शकों को खींचने की उम्मीदें थीं. वहीं, ‘विक्रम वेधा’ से हिन्दी दर्शकों को लुभाने की कोशिश थी. ओपनिंग कलेक्शन के मामले में मणि की फिल्म ‘पीएस 1’ ने बाजी मारी. मल्टी स्टारर इस फिल्म की एडवांस बुकिंग से रिकॉर्ड कमाई हुई थी. यानी दर्शकों में इसे लेकर क्रेज था, इसका असर ओपनिंग कलेक्शन पर भी देखने को मिला. दूसरी तरफ ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) को एडवांस बुकिंग से इतना फायदा नहीं मिला था. पहले दिन के कलेक्शन में भी यह ‘पीएस 1’ से पीछे रही.

फिल्म विश्लेषकों की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार ‘पीएस 1’ ओपनिंग के मामले में तीसरी सबसे बड़ी तमिल फिल्म बन गई है. जानकारी के अनुसार तमिलनाडु में ‘पीएस 1’ का पहले दिन का कलेक्शन 25.86 करोड़ रुपये रहा. इससे पहले ‘वलिमई’ को 36.17 और ‘बीस्ट’ को 26.40 करोड़ रुपये की ओपनिंग मिली थी. फिल्म के रिलीज होने से पहले ही इसे अच्छा स्पेस मिल गया था, जिसका असर फिल्म की पहले दिन की कमाई पर दिखा. बताया जा रहा है कि फिल्म के हिन्दी वर्जन से करीब डेढ से दो करोड़ रुपये की कमाई हुई है.

Ponniyin Selvan, mani ratnam, aiswarya rai, jayam ravi, vikram, karthi, PS 1, trisha krishnan, vikram vedha, hrithik roshan, vijay sethupati, r madhvan, opening collection, advance booking collection, bollywood news, पोन्नियिन सेलवन, ऐश्वर्या राय, मणि रत्नम, जयम रवि, कार्थी, तृषा कृष्णन, बॉलीवुड न्यूज, विक्रम वेधा, ऋतिक रोशन, सैफ अली खान

(फोटो साभार : twitter @ManobalaV)

‘विक्रम वेधा’ को मिली स्लो स्टार्ट
तमिल फिल्म ‘विक्रम वेधा’ के हिन्दी वर्जन को उम्मीद से कम स्टार्ट मिली. ट्रेड विश्लेष्कों के अनुसार फिल्म की पहले दिन की कमाई 11 से 12 करोड़ रुपये रही है. चूंकि फिल्म का पहला वर्जन ​हिट रहा था, ऐसे में माना जा रहा है कि यह फिल्म धीरे धीरे दर्शकों के बीच पकड़ बना लेगी. फिल्म के ओरिजिनल वर्जन में विजय सेतुपति और आर. माधवन की जोड़ी ने कमाल कर दिया था. फिलहाल ‘विक्रम वेधा’ को लेकर दर्शकों की मिली जुली प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं.

‘​पीएस 1’ और ‘विक्रम वेधा’ दोनों से ही उम्मीदें काफी की जा रही थीं लेकिन दर्शकों की शुुरुआती प्रतिक्रिया दोनों ही फिल्मों को लेकर औसत है. अब यह आने वाले दिनों में पता चलेगा कि कौनसी फिल्म बॉक्स आॅफिस पर बेहतर कलेक्शन कर पाती है. माना जा रहा है वीकेंड पर दोनों फिल्मी की कमाई में उछाल आ सकता है.

Tags: Aishwarya rai, Hrithik Roshan, Mani ratnam, Saif ali khan

Leave a Reply