
मुंबई : एक्टर (Actor) शरद केलकर (Sharad Kelkar) की आगामी फिल्म ‘हर हर महादेव’ (Har Har Mahadev) से उनका मोशन पोस्टर (Motion Poster) आज रिलीज हो चुका है। शरद केलकर का यह मोशन पोस्टर काफी दमदार है। इस फिल्म में शरद केलकर बाजीप्रभु देशपांडे के भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म की कहानी छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रेरणादायक है। फिल्म में यह दिखाया जाएगा कि कैसे छत्रपति शिवाजी महाराज ने युद्ध के नारे ‘हर हर महादेव’ से मराठा साम्राज्य की नींव रखने के लिए सभी को एकजुट किया।
छत्रपति शिवाजी महाराज आज भी पश्चिमी भारत में मराठा साम्राज्य के संस्थापक के रुप में जाने जाते है। आज भी उनकी बहादुरी, बलिदान, उदार, अटूट धैर्य और दोस्ती की चर्चाएं होती हैं। अभिजीत देशपांडे द्वारा निर्देशित और लिखित इस फिल्म का निर्माण जी स्टूडियोज के बैनर तले हुआ है। जी स्टूडियोज ने अपने ऑफिसियल इंस्टाग्राम अकाउंट से शरद केलकर के इस मोशन पोस्टर को शेयर किया है।
यह भी पढ़ें
जिसके कैप्शन में लिखा, ‘जिनकी युद्ध की ललकार और शौर्य से दुश्मन भी कपकपाया, जिन्होंने अनगिनत वार अपने शरीर पर झेलकर, अपने रक्त से स्वराज्य का अभिषेक किया…ऐसे पराक्रमी, शूरवीर बाजीप्रभू देशपांडे की भूमिका में जी स्टूडियोज गर्व के साथ अभिनेता शरद केलकर को पेश कर रहे हैं। इस दिवाली, 25 अक्टूबर से ‘हर हर महादेव’ की ये शिवगर्जना पूरे हिंदुस्तान के सिनेमाघरों में मराठी, हिंदी, कन्नड़, तमिल, तेलुगु इन 5 भाषाओं में गूंजेगी।’ गौरतलब है कि फिल्म ‘हर हर महादेव’ 25 अक्टूबर 2022 को सभी सिनेमाघरों में मराठी, हिंदी, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ भाषाओं में रिलीज होगी।





