Cinema

Tiger Shroff खुद को खतरे में डालकर भी स्पाइडर-मैन बनने को थे तैयार!


News Nation Bureau | Edited By : Pallavi Tripathi | Updated on: 01 Oct 2022, 09:05:53 AM

Tiger Shroff

टाइगर श्रॉफ ने किया ये खुलासा (Photo Credit: Social Media)

नई दिल्ली:  

टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) को आपने अक्सर उनकी फिल्मों में कूदते-फांदते देखा होगा. यहां तक कि एक्टर इवेंट्स में भी अपने स्टंट्स (Tiger Shroff stunts) दिखाने से पीछे नहीं हटते. लेकिन हाल ही में जानकारी सामने आ रही है कि वो हाल ही में अपने इस टैलेंट को सही जगह लगाने वाले थे. दरअसल, एक्टर ने फेमस कैरेक्टर ‘स्पाइडर मैन’ (Tiger Shroff auditioned for spider-man) के लिए ऑडिशन दिया था. एक्टर इस रोल के लिए खुद को खतरे में डालने को भी तैयार हैं. इस बात का खुलासा हाल ही में टाइगर ने खुद किया है. जिस बारे में जानकर उनके फैंस हैरान हो रहे हैं. 


एक्टर ने एक एफएम चैनल के साथ बातचीत में इस पर बात की. जिसमें टाइगर (Tiger Shroff latest statement) ने कहा, “मैंने स्पाइडर-मैन के लिए ऑडिशन दिया था, मैंने उन्हें अपने टेप भेजे थे और वे काफी प्रभावित हुए थे. मैंने ये बात की थी कि मैं वीएफएक्स पर लगने वाले आपके बहुत सारे पैसे बचाऊंगा, क्योंकि मैं स्पाइडर मैन जो करता है, उतना मैं खुद कर सकता हूं. मैं इसका हिस्सा बनने के काफी करीब था.” हालांकि, फिर क्या हुआ, इस बात का खुलासा तो टाइगर ने नहीं किया है. इसके अलावा उन्होंने आगे बताया, “मुझे वहां के बहुत से सम्मानित लोगों से मिलने का सौभाग्य मिला है और वे मेरे काम में रुचि रखते हैं.” इस बारे में जानकर उनके फैंस कयास लगा रहे हैं कि क्या टाइगर आने वाले दिनों में टॉम होलैंड को रिप्लेस (Tiger Shroff could have replaced Tom Holland) करते हुए स्पाइडर-मैन की भूमिका में दिख सकते हैं. खैर, वो तो देखने वाली बात होगी. लेकिन अगर ऐसा होता है, तो ये टाइगर और उनके फैंस के लिए काफी खास होने वाला है. 

यह भी पढ़ें- Tiger Shroff अपने फेवरेट एक्टर को कॉपी करने में भी रहे असफल! हुआ खुलासा

आपको बताते चलें कि इसके अलावा टाइगर के पास कई एक्शन फिल्में (Tiger Shroff action films) हैं. जिनमें ‘वॉर 2’, ‘रैम्बो’, ‘गणपथ : पार्ट 1’, ‘बड़े मियां छोटे मियां’  और ‘स्क्रू ढीला’ का नाम (Tiger Shroff upcoming movies) शामिल है. टाइगर इन सभी फिल्मों में हमेशा की तरह एक्शन और स्टंट करते ही नजर आएंगे. ऐसे में उन्हें अक्सर नेटिजन्स द्वारा खरी-खोटी भी सुनने को मिलती है. क्योंकि वे एक्शन के साथ-साथ स्टोरी भी देखना चाहते हैं. लेकिन अगर टाइगर को ‘स्पाइडर-मैन’ के लिए चुन लिया जाता है, तो उनका यही स्टंट उन्हें नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा. 






संबंधित लेख

First Published : 01 Oct 2022, 09:05:53 AM




For all the Latest Entertainment News, Bollywood News, Download News Nation Android and iOS Mobile Apps.




Leave a Reply