Cinema

ऑनलाइन भी देख सकेंगे ‘बिग बॉस 16’, इन कंटेस्टेंट के नाम कन्फर्म, जानें कितने बजे आएगा शो


बिग बॉस शो के फैन्स लंबे समय से इसके 16वें सीजन का इंतजार कर रहे हैं. ऐसे में अब फैन्स का भी इंतजार जल्द ही समाप्त होने वाला है. 1 अक्टूबर को इस शो को ऑनएयर किया जाएगा. इससे पहले ही फैन्स काफी उत्साहित हैं. यह शो 1 और 2 अक्टूबर को कलर्स टीवी पर रात को साढ़े 9 बजे प्रसारित किया जाएगा. इसके साथ ही इस शो को सोमवार से शुक्रवार रात 10 बजे टेलीकास्ट किया जाएगा.

बेसब्री से इंतजार कर रहे फैन्स
बता दें कि बिग बॉस 16 का आगाज जल्द ही होने का जा रहा है. फैन्स को इस शो का बेसब्री से इंतजार है. 1 अक्टूबर को सलमान खान इस शो में आए कंटेस्टेंट्स का परिचय कराएंगे. इस शो को कलर्स टीवी पर शनिवार और रविवार को रात 9.30 बजे टेलीकास्ट किया जाएगा. इसके साथ ही यह शो सोमवार से शुक्रवार रोजाना रात 10 बजे आएगा.

ऑनलाइन भी देख सकेंगे शो
टीवी के साथ दर्शक इस शो को ऑनलाइन भी देख सकते हैं. फोन ऐप वूट और एमएक्स प्लेयर पर भी यह शो प्रसारित किया जाएगा. ऑनलाइन दर्शक इस शो को यहां से भी देख सकते हैं. इसके अलावा जियो टीवी और  Airtel XStream पर भी दर्शक इस शो का आनंद ले सकते हैं.

इन सितारों के नाम कन्फर्म!

Bigg Boss 16 के कंटेस्टेंट्स को लेकर काफी चर्चा है. 27 सितंबर को सलमान खान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सिंगर अब्दु रोजिक का परिचय कराया था. अब्दु रोजिक बिग बॉस 16 के पहले कंटेस्टेंट्स के तौर पर चुने गए हैं. अब्दु रोजिक मध्य एशिया के देश तजाकिस्तान के सिंगर हैं. इसके अलावा अभी तक इस शो के कंटेस्टेंट की डिटेल साझा नहीं की गई है. लेकिन बताया जा रहा है कि रैपर एमसी स्टैन के साथ निम्रत कौर, सुम्बुल तौकीर, गौतम विग, सौंदर्या शर्मा, मदिराक्षी मुंडले का भी नाम कन्फर्म हो गया है. हालांकि इन नामों की अभी तक आधिकारिक पुष्टी नहीं की गई है.

Tags: Bigg boss, Bollywood news, Salman khan

Leave a Reply