हाइलाइट्स
प्रतिभाशाली एक्टर के के मेनन का आज जन्मदिन है.
मेनन ऐसे किरदार करना चाहते हैं जो दिलों में जगह बनाएं.
फिल्मी दुनिया में ऐसे कलाकारों को लम्बी लिस्ट है जिनकी मौजूदगी ही फिल्म को बेहतर बना देती है. ऐसे कलाकारों में के के मेनन (Krishna Kumar Menon) का नाम भी शामिल है. अपने गंभीर अभिनय से मेनन हर फिल्म में जान फूंक देते हैं. वे ऐसे कलाकार हैं, जिनके लिए खास तौर पर फिल्मों में किरदार गढ़े जाते हैं. बॉलीवुड की कई बेहतरीन फिल्मों का हिस्सा रह चुके के के मेनन आज अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. आइए, उनकी जिंदगी के कुछ पहलुओं पर नजर डालते हैं…
के के मेनन ने हर फिल्म के साथ यह साबित किया है कि वे उम्दा कलाकार हैं. गंभीर किरदारों में वे जान डाल देते हैं. मेनन की शुरुआती जिंदगी की बात करें तो उनका जन्म नायर परिवार में 2 अक्टूबर 1966 को तिरुवंतपुरम में हुआ था. उनका शुरुआती बचपन अम्बरनाथ और पुणे में बिता था.
फिजिक्स और मैनेजमेंट की पढ़ाई
बहुत कम लोगों को पता है कि पढ़ने में हमेशा होशियार रहे के के मेनन ने फिजिक्स में ग्रेजुएशन किया है. उन्होंने मुम्बई विश्वविद्यालय से फिजिक्स में बैचलर डिग्री ली थी. इसके बाद मेनन ने मार्केटिंग विषय के साथ पुणे विश्वविद्यालय से एमबीए किया था. मैनेजमेंट में डिग्री लेने के बाद शुरुआती दौर में उन्होंने कॅरियर की शुरुआत एडवरटाइजमेंट इंडस्ट्री से की. इसके बाद उन्होंने अपना फोकस बदलते हुए थिएटर प्रोडक्शन में कदम रखा. थिएटर से जुड़ने के बाद मेनन ने टीवी की दुनिया में भी काम किया.
साल 2007 से मिलने लगी सफलता
साल 1995 में मेनन ने फिल्मी दुनिया की ओर रुख किया. इस साल उन्होंने फिल्म ‘नसीम’ में छोटी सी भूमिका अदा की. इसके बाद 1998 में वे फिल्म ‘भोपाल एक्सप्रेस’ में लीड रोल में नजर आए. इस फिल्म को ज्यादा सफलता नहीं मिली. मेनन को शुरुआती सालों में ज्यादा सफलता नहीं मिली. ‘हजारों ख्वाहिशें ऐसी’ और ‘ब्लैक फ्राइडे’ जैसी फिल्मों को लम्बे समय तक रिलीज का इंतजार करना पड़ा. लम्बे इंतजार के बाद 2007 में वे फिल्म ‘लाइफ इन अ मेट्रो’ में वे शिल्पा शेट्टी के पति की भूमिका में नजर आए. फिल्म में दर्शकों ने उन्हें नोटिस किया. इसके बाद मेनन ने ‘शौर्य’, ‘द स्टोनमैन मर्डर’, ‘हैदर’, ‘द गाजी अटैक’ जैसी फिल्मों के जरिए अपनी अभिनय प्रतिभा को दिखाया.
फिलहाल के के मेनन चुनिंदा फिल्में करना चाहते हैं. साथ ही ऐसे किरदार निभाना चाहते हैं जो दर्शकों के दिलों में बस जाएं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Bollywood Birthday, Shilpa Shinde
FIRST PUBLISHED : October 02, 2022, 06:30 IST





