Cinema

Drishyam 2 के मेकर्स ने ऑडियंस को दिया दो अक्टूबर का गिफ्ट, एडवांस बुकिंग करने पर 50 प्रतिशत का ऑफ


अजय देवगन, तब्बू और श्रिया सरन स्टारर ‘दृश्यम 2’ के मेकर्स ने ऑडियंस को खास तोहफा दिया है. यह तोहफा 2 अक्टूबर को खास वजह से दिया गया है. दरअसल, हमने ‘दृश्यम’ में देखा था कि फिल्म के सेंटर में 2 अक्टूबर था. इसी तरह ‘दृश्यम 2’ में भी 2 अक्टूबर को खास बताया गया है. आज 2 अक्टूबर है इसलिए मेकर्स ने ऑडियंस और फैंस को एडवांस बुकिंग पर 50 प्रतिशत की छूट का ऑफर दिया है. फिल्म 18 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

‘दृश्यम 2’ के मेकर्स ने कई मल्टीप्लेक्स चैन के साथ मिलकर सहयोग किया है. मेकर्स ने सिनेमा चैन के ऐप पर ‘दृश्यम 2’ के लिए टिकट बुकिंग पर रिलीज के दिन (18 नवंबर) के लिए 50 प्रतिशत का ऑफर देने के डील की है. पहली बार सिनेमा चैन इस तरह के विशेष ऑफर के साथ किसी फिल्म के लिए एडवांस बुकिंग करेंगी.

मेकर्स का मानना है कि इस तरह के ऑफर से ऑडियंस के बीच उत्साह बढ़ेगा और वह ज्यादा से ज्याद संख्या में सिनेमघरों का रुख करेगी. यह ऑफर सिर्फ 2 अक्टूबर के लिए है. ‘दृश्यम 2’ का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे और अब यह बहुत जल्द बड़े पर्दे पर आने वाली है. इसका टीजर ने हाल में लॉन्च हुआ है, जिसने फैंस की बेसब्री और बढ़ा दी है.

फिल्म में अजय देवगन विजय सलगांवकर के किरदार निभा रहे हैं. साल 2015 में आई फिल्म ‘दृश्यम’ में 2-3 अक्टूबर का ट्रैक है. फिल्म में कई बार एक डायलॉग आया था कि ‘2 अक्टूबर को क्या हुआ था?’ इसके बाद विजय और उसकी फैमिली इसके बारे में बताती है. फिल्म की कहानी इन्हीं तारीखों और विजय की फैमिली के आसपास थी.

अब ‘दृश्यम 2’ का टीजर आ चुका है. इसमें विजय सलगांवकर को अपना कन्फेशन करते हुए देखा गया. टीजर में ‘दृश्यम’ का पूरा रिकैप दिखाया जाता है. फैंस को अब इसका ट्रेलर और फिल्म आने का इंतजार है. फिल्म को अभिषेक पाठक ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में अक्षय खन्ना भी अहम किरदार में हैं.

Tags: Ajay Devgn

Leave a Reply