Navratri 2022: देश में दुर्गा पूजा की शुरुआत हो चुकी है, जो देश के सबसे बड़े उत्सवों में से एक है. नौ दिनों तक चलने वाले इस उत्सव को हर साल बड़ी धूमधाम और भव्यता के साथ मनाया जाता है. इस साल भी, देश के विभिन्न क्षेत्रों में स्थापित पंडालों में दुर्गा पूजा की धूम देखने को मिल रही है. कई बॉलीवुड सेलेब्स भी इस उत्सव को धूम-धाम से मनाते हैं. जिनमें सुष्मिता सेन, काजोल जैसे सितारों के नाम भी शामिल हैं. बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल अपनी मां तनुजा और बहन तनीषा के साथ मिलकर हर साल नवरात्रि का त्योहार बड़े ही उत्साह के साथ मनाती हैं. इस बार भी वह अपने बेटे युग देवगन के साथ मुंबई के एक दुर्गा पूजा पंडाल में देखी गईं.
काजोल ने इसकी झलक अपने ऑफिशीयल इंस्टाग्राम अकाउंट से भी शेयर की है. इस वीडियो में काजोल अपने बेटे युग के साथ नजर आ रही हैं. रेड कलर की साड़ी में काजोल बेहद खूबसूरत लग रही हैं. उन्होंने इस उत्सव के लिए बेहद कम मेकअप रखा था और हाई पोनी के साथ अपना लुक कंप्लीट किया है. दूसरी तरफ काजोल और अजय देवगन का बेटा युग भी मां के साथ कलर को-ऑर्डिनेटेड कुर्ते में नजर आ रहे हैं.
युग रेड कलर के कुर्ते में हैं और पंडाल में भोजन कर रहे लोगों को खाना परोस रहे हैं. बेटे को पंडाल में यूं खाना सर्व करते देख, काजोल इतनी खुश हो गईं कि उन्होंने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया. वीडियो शेयर करते हुए काजोल ने बेटे युग को लेकर अपने प्यार को भी जाहिर किया है. साथ ही यह भी बताया है कि उन्हें अपने बेटे पर कितना गर्व है.
वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा- ‘पूजा की गलतियों को समझने और सेवा करने वाले मेरे बेटे पर मुझे बहुत गर्व है.. परंपरा जारी है.’ काजोल और अजय के बेटे के इस वीडियो पर कई यूजर्स ने रिएक्शन दिया है और युग की तारीफ की है.
काजोल हर साल अपने परिवार और दोस्तों के साथ नवरात्रि सेलिब्रेट करती हैं और यह सुनिश्चित करती हैं कि वह दुर्गा पंडाल जरूर जाएं और माता के दर्शन करें. अभिनेत्री को कल शहर में भी देखा गया था जब वह अपनी बहन तनीषा मुखर्जी के साथ दुर्गा पूजा पंडाल में पहुंचीं. इस दौरान ट्रेडिशनल लुक में वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Bollywood, Bollywood news, Kajol
FIRST PUBLISHED : October 02, 2022, 21:44 IST





