Phone Bhoot New Poster: ‘फोन भूत’ (Phone Bhoot) फिल्म की घोषणा के बाद से ही इस फिल्म को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं. ऑडियंस लगातार इस फिल्म की शैली को लेकर कई तरह के अनुमान लगा रही थी. लेकिन अब आखिरकार पोस्टर और टैगलाइन के जरिए खुलासा हो ही गया कि यह फिल्म एक ‘हॉरर’ कॉमेडी है.
‘फोन भूत’ 4 नवंबर को थिएटर में रिलीज के लिए तैयार है. इस फिल्म में कैटरीना कैफ(Katrina Kaif), सिद्धांत चतुर्वेदी(Siddhant Chaturvedi) और ईशान खट्टर(Ishaan Khattar) मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे. इनके अलावा इस फिल्म में जैकी श्रॉफ भी नजर आएंगे. वह काफी वक्त बाद बड़े पर्दे पर वापसी करते नजर आएंगे.
आज ‘फोन भूत’ का पोस्टर रिलीज हुआ.
साल 2022 में हॉरर कॉमेडी शैली की फिल्मों को ऑडियंस से शानदार प्रतिक्रिया मिली है. हॉरर कॉमेडी को सीजन की शैली के रूप में भी लेबल किया गया है. इस स्पेस में आने वाली फिल्मों के प्रति ऑडियंस का एक अलग खिंचाव दिखा है. इससे इंडस्ट्री को हॉरर कॉमेडी के साथ एक्सपेरिमेंट करने के लिए प्रोत्साहन भी मिला है.
बता दें, ‘फोन भूत’ इस साल की दूसरी हॉरर कॉमेडी फिल्म है. इससे पहले ‘भूल भुलैया 2’ थिएटर में रिलीज हुई थी और इस फिल्म को ऑडियंस का भरपूर प्यार मिला था. कियारा आडवाणी और कार्तिक आर्यन स्टारर इस फिल्म ने बॉक्स-ऑफिस पर मोटी कमाई की थी. अक्टूबर के अंत में हैलोवीन आने के साथ, 4 नवंबर को फिल्म ‘फोन भूत’ की रिलीज निश्चित रूप से देखने लायक है.
‘फोन भूत’ का निर्देशन गुरमीत सिंह द्वारा किया गया है. जसविंदर सिंह बाथ द्वारा लिखित इस फिल्म को रवि शंकरन, रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर के एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा प्रोड्यूस किया गया है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Bollywood, Ishaan Khattar, Katrina kaif, Siddhant Chaturvedi
FIRST PUBLISHED : September 30, 2022, 17:08 IST





