
मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्टर (Actor) सनी कौशल (Sunny Kaushal) इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बना चुके हैं। अभिनेता आज अपना 33वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे है। उनका जन्म 28 सितंबर 1989 को मुंबई में हुआ था। आज जन्मदिन के मौके पर एक्टर को सुबह से शुभकामनाएं आ रहे हैं। वहीं भाई एक्टर विक्की कौशल ने भी अपने भाई के जन्मदिन के मौके पर उन्हें शुभकामनाएं दिया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर सनी कौशल के साथ अपनी शादी की तस्वीर को शेयर किया है।
जिसमें उनकी बॉन्डिंग नजर आ रही है। विक्की कौशल ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ‘सबसे कौशल सर्व गुण सम्पन्न को जन्मदिन की बधाई! मुझे तुमसे प्यार है सनी कौशल’ अब उनके इस पोस्ट पर फैंस से लेकर सेलेब्स तक सनी कौशल को जन्मदिन की बधाईयां दे रहे हैं। विक्की कौशल के इस पोस्ट को अब तक आठ लाख से भी अधिक लोग लाइक कर चुके हैं। वहीं सनी कौशल के जन्मदिन पर भाभी एक्ट्रेस कटरीना कैफ ने भी अपने देवर को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उन्हें अपना आशीर्वाद दिया है।
यह भी पढ़ें
वो अपने इंस्टाग्राम पर अपनी अनदेखी शादी की तस्वीर शेयर की हैं। जिसमें कटरीना कैफ ऑरेंज कलर का सूट पहने विक्की कौशल के साथ नजर आ रही हैं। तस्वीर में वो काफी खुश दिखाई दे रहे हैं।
वहीं तस्वीर में सनी कौशल अपनी भाभी को प्रणाम कर रहे हैं। कटरीना कैफ ने तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘जीते रहो, खुश रहो’ साथ ही उन्होंने केक और स्माइलिंग इमोजी भी शेयर की हैं। फैंस उनकी इस तस्वीर को लाइक करते हुए सनी कौशल को जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं।





