‘पोन्नियिन सेलवन 1’ (Ponniyin Selvan 1 ) मणि रत्नम (Mani Ratnam) की मोस्ट अवेटेड फिल्म थी. यह फिल्म आज 30 सितम्बर को थिएटर में रिलीज हुई है. इस फिल्म को लेकर ऑडियंस की उत्सुकता का अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि इस फिल्म ने रिलीज से पहले ही एडवांस बुकिंग से करीबन 11 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है.
लेकिन अब फिल्म मेकर्स की चिंता बढ़ा देने वाली एक खबर सामने आ रही है, रिपोर्ट्स के मुताबिक, थिएटर में रिलीज होने के कुछ घंटों बाद ही यह फिल्म ऑनलाइन विभिन्न टोरेंट साइट जैसे फिल्मीवैप (Filmywap), 123मूवीज (123movies) और टेलीग्राम (Telegram ) पर लीक हो गई है. इन साइटों पर यह फिल्म फ्री में देखने और डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है.
रिपोर्ट्स के अनुसार, पोन्नियिन सेलवन टीम पाइरेसी का शिकार होने से बचने के लिए हर जरूरी कदम उठा रही है. इस फिल्म की टीम पूरी कोशिश कर रही है कि फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर इसका कोई असर ना पड़े.
फिल्म मेकर्स ने ऑडियंस से पाइरेसी के खिलाफ लड़ाई में उनका साथ देने का आग्रह किया है. मेकर्स ने फिल्म केवल थिएटर में देखने का अनुरोध करते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है.
ऑडियंस से थिएटर में फिल्म देखने की अपील की. (फोटो साभार- instagram @lyca_productions)
इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा है “इस ग्रैंड फिल्म को केवल बड़े पर्दे पर ही देखें” बता दें, 1957 के कॉपीराइट एक्ट के तहत पाइरेसी एक जुर्म है. ‘पोन्नियिन सेलवन’ दो पार्ट्स में रिलीज होगी. आज इस फिल्म का पहला पार्ट रिलीज हुआ है. इस फिल्म में चियान विक्रम, कार्थी, ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan), तृषा कृष्णन नजर आएंगे. इस फिल्म में ऐश्वर्या राय बच्चन अपने गुरु और निर्देशक मणि रत्नम के साथ 12 साल बाद काम कर रही हैं. पिछली बार दोनों ने 2010 में आई फिल्म ‘रावण’ में साथ काम किया था.
बॉक्स ऑफिस पर ‘विक्रम वेधा’ से टक्कर
यह फिल्म आज ऋतिक रोशन और सैफ अली खान स्टारर ‘विक्रम -वेधा’ से बॉक्स ऑफिस पर टकरा रही है. बता दें, ‘विक्रम वेधा’ 2017 में आई तमिल फिल्म ‘विक्रम -वेधा’ का हिन्दी रीमेक है. इस तमिल फिल्म को ऑडियंस द्वारा काफी पसंद किया गया था.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Aishwarya rai bachchan
FIRST PUBLISHED : September 30, 2022, 18:32 IST





