Cinema

XXX Case: एकता कपूर के खिलाफ जारी हुआ अरेस्ट वॉरंट? दावों पर आया वकील का रिएक्शन


टीवी इंडस्ट्री की क्वीन और अल्ट बालाजी (ALT Balaji) की हेड एकता कपूर (Ekta Kapoor) बीते कुछ दिनों से एक विवाद को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म निर्माता को लेकर हाल ही में खबर आई थी कि उनके खिलाफ अरेस्ट वॉरंट जारी हुआ है. एकता और उनकी मां शोभा कपूर (Shobha Kapoor) के खिलाफ यह गिरफ्तारी वॉरंट बिहार के बेगुसराय कोर्ट ने जारी किया है. रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि फिल्ममेकर ने अपनी वेब सीरीज XXX में सैनिकों का अपमान किया है और अब इन दावों पर एकता के वकील की प्रतिक्रिया भी सामने आ गई है. एकता के वकील ने उनके और उनकी मां के खिलाफ जारी हुए अरेस्ट वॉरंट की खबरों को गलत बताया है.

इस सप्ताह की शुरुआत में, खबरें आईं कि एकता और शोभा कथित तौर पर गिरफ्तारी वॉरंट का सामना कर रही हैं. उन पर अपनी वेब सीरीज XXX में सैनिकों का अपमान करने और उनके परिवार के सदस्यों की भावनाओं को आहत करने का आरोप है. इन खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए एकता के वकील ने कहा कि गिरफ्तारी वारंट के दावे झूठे हैं.

India Today की रिपोर्ट के अनुसार, एकता के वकील कहते हैं- ‘हाल के दिनों में, बिहार के बेगूसराय में एक मजिस्ट्रेट कोर्ट द्वारा एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर के खिलाफ गिरफ्तारी वॉरंट जारी करने का आरोप लगाने वाली कुछ रिपोर्ट्स देखने को मिली. ये सभी आर्टिकल जो शिकायत दर्ज कराने वाले व्यक्ति के वकील के कथित बयानों के आधार पर बनाए गए लग रहे हैं, जो कि पूरी तरह झूठे और गलत हैं. क्योंकि एकता कपूर या शोभा कपूर को कोई गिरफ्तारी वॉरंट नहीं मिला है.’

बुधवार, 28 सितंबर को, पीटीआई ने बताया कि बिहार के बेगूसराय की एक स्थानीय अदालत ने पूर्व सैनिक और बेगूसराय के निवासी शंभू कुमार की शिकायत के आधार पर गिरफ्तारी वॉरंट जारी किया है. दरअसल, मामला 2020 में आई वेब सीरीज XXX से जुड़ा है, जिसे लेकर एकता पर आरोप लगाया गया था कि XXX सीजन 2 में एक सैनिक की पत्नी से जुड़े कई आपत्तिजनक सीन दिखाए गए हैं.

Tags: Bollywood, Ekta kapoor

Leave a Reply