Cinema

Alia Bhatt Baby Shower | सास नीतू और मां सोनी राजदान होस्ट करेंगे आलिया भट्ट के लिए बेबी शावर पार्टी, करीना-करिश्मा समेत ये सेलेब्स करेंगे शिरकत | Navabharat (नवभारत)


सास नीतू और मां सोनी राजदान होस्ट करेंगे आलिया भट्ट के लिए बेबी शावर पार्टी, करीना-करिश्मा समेत ये सेलेब्स करेंगे शिरकत

मुंबई: आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) माता-पिता बनने के लिए पूरी तरह से तैयार है। अभिनेत्री ने पिछले दिनों सोशल मीडिया पर दो फोटोज पोस्ट कर फैंस को इसकी जानकारी दे कर तहलका मचा दिया था। आपको बता दें, कपल ने 14 अप्रैल को परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में धूमधाम से शादी की थी। इसके बाद अब आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। इसी बीच ‘मॉम-टू-बी’ आलिया भट्ट को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। पिंकविला के अनुसार, इस महीने के आखिर तक ‘ऑल गर्ल्स’ बेबी शॉवर पार्टी होस्ट करने वाले हैं। 

अपने पति रणबीर के साथ इटालियन बेबीमून से लौटने के बाद, आलिया फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ (Brahmastra) के प्रमोशन में व्यस्त हो गई थी। अब अभिनेत्री प्रेग्नेंसी के तीसरे चरण में है और डॉक्टर ने उन्हें आराम की सलाह दी हैं। ऐसे में जल्द ही नानी सोनी राजदान और दादी नीतू कपूर की जोड़ी आलिया के लिए ‘ऑल गर्ल्स’ बेबी शॉवर पार्टी होस्ट करने वाले है। इस शानदार पार्टी में  शाहीन भट्ट, करीना कपूर खान, करिश्मा कपूर, आकांक्षा रंजन, अनुष्का रंजन, नव्या नंदा, श्वेता बच्चन, आरती शेट्टी शामिल होने की उम्मीद की जा रही है। 

यह भी पढ़ें

खैर, आलिया और रणबीर इन दिनों अपनी रिलीज फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ को लेकर चर्चा में बने हुए है। यह पहली बार होगा जब किसी फिल्म में कपल साथ में स्क्रीन शेयर करते नजर आ रहे हैं। खास बात यह भी है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। 

Leave a Reply