
मुंबई : हर साल देश में 2 अक्टूबर (October) को राष्ट्रपिता (Father of the Nation) महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) की जयंती (Jayanti) मनाई जाती है। उनका जन्म 2 अक्टूबर 1869 को गुजरात के पोरबंदर में हुआ था। आज उनकी 153वीं जयंती हैं। बापू का पूरा नाम मोहनदास करमचंद गांधी हैं। आज पूरा देश बापू की जयंती को राष्ट्रीय पर्व के तौर पर मना रहा है। महात्मा गांधी ने सत्य और अंहिसा के मार्ग पर चलकर अंग्रेजों को कई बार घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया था। देश की आजादी में बापू का सबसे अहम योगदान रहा है।
वहीं बॉलीवुड इंडस्ट्री ने भी महात्मा गांधी के याद में कई फिल्में बना चुका है। जिसमें बापू के जीवन की कड़ियों को दर्शाया गया है। तो आइए एक नजर डालते हैं अब तक कि इन फिल्मों पर जिसे देखने के बाद आपके अंदर भी देशभक्ति की अलख जल जाएगी।
नाइन ऑवर्स टू रामा (Nine Hours to Rama) : नाइन ऑवर्स टू रामा फिल्म साल 1963 रिलीज हुई थी। अंग्रेजी में बनी मार्क रॉबिनसन की यह फिल्म महात्मा गांधी की हत्या से पहले नाथूराम गोडसे की जिंदगी के नौ घंटों के बारे में दर्शाता है। इस फिल्म में नाथूराम गोडसे की भूमिका जर्मन अभिनेता होर्स्ट बुचहोल्ज ने निभाया था।
यह भी पढ़ें
हे राम (Hey Ram) : यह फिल्म साल 2000 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म की कहानी महात्मा गांधी की हत्या के इर्द-गिर्द घूमती है। इस फिल्म में बॉलीवुड एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने महात्मा गांधी की भूमिका निभाई थी। नसीरुद्दीन शाह के साथ इस फिल्म में शाहरुख खान, रानी मुखर्जी, अतुल कुलकर्णी, ओमपुरी और गिरीश कर्नाड भी मुख्य भूमिका में थे।
गांधी (Gandhi) : यह फिल्म 1982 में सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। इस फिल्म की कहानी महात्मा गांधी के जीवन पर आधारित थी। इस फिल्म में ब्रिटिश एक्टर बेन किंग्सले मुख्य भूमिका में थे। फिल्म का निर्देशन रिचर्ड एटनबरो ने किया था। इस फिल्म को 8 ऑस्कर अवॉर्ड मिले थे।
मैंने गांधी को नहीं मारा (Maine Gandhi Ko Nahi Mara) : यह फिल्म साल 2005 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर और एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर मुख्य भूमिका में थी। इस फिल्म की कहानी एक रिटायर्ड हिंदी प्रोफेसर के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे लगता है कि उसने महात्मा गांधी का खून किया है। इस फिल्म के लिए अनुपम खेर को नेशनल अवार्ड से भी सम्मानित किया गया था।
द मेकिंग ऑफ महात्मा गांधी (The Making of Mahatma Gandhi) : 1996 में रिलीज इस फिल्म का निर्देशन श्याम बेनेगल ने किया था जिसमें एक्टर रजत कपूर ने महात्मा गांधी की भूमिका निभाई थी। जिसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
गांधी माई फादर (Gandhi my father) : ये फिल्म साल 2007 में रिलीज हुई थी इस फिल्म की कहानी महात्मा गांधी और उनके बेटे हीरालाल गांधी के जीवन पर आधारित है। दर्शन जरीवाला इस फिल्म में महात्मा गांधी के किरदार में और अक्षय खन्ना उनके बेटे हीरालाल गांधी के भूमिका में नजर आए थे। फिल्म को राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला।





