प्रभास (Prabhas), कृति सेनन (Kriti Sanon) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) की फिल्म ‘आदिपुरुष’ (Adipurush) का टीजर रविवार को अयोध्या में रिलीज किया गया. सरयू नदी के किनारे मीडिया के बीच इस टीजर को लॉन्च करने का इवेंट काफी धामकेदार रहा. ‘तान्हाजी’ की सफलता के बाद निर्देशक ओम राउत की इस फिल्म का लोगों को बेसब्री से इंतजार है. लेकिन टीजर रिलीज होन के बाद अब इस बहुप्रतीक्षित फिल्म की पहली झलक से लोग नाराज नजर आ रहे हैं. फिल्म में ‘रावण के अटपटे लुक’ से लेकर ‘बेकार वीएफएक्स’ तक लोग इस टीजर से बेहद निराश नजर आ रहे हैं. ट्विटर पर भी #DisappointingAdipurish हैशटैग खूब ट्रेंड कर रहा है. ‘आदिपुरुष’ के इस टीजर से लोग इतने निराश नजर आ रहे हैं कि कई लोगों ने सोशल मीडिया पर कहा कि इसके बाद ‘ब्रह्मास्त्र’ के वीएफएक्स के प्रति सम्मान बढ़ गया है.
निर्देशक ओम राउत की ये फिल्म जनवरी 2023 में रिलीज होने वाली है. इस फिल्म का 50 फीट ऊंचा पोस्टर और टीजर, अयोध्या में लॉन्च किया गया. टीजर में श्री राम बने प्रभास, रावण बने सैफ अली खान और सीता बनीं कृति सेनन के किरदारों की झलक साफ देखने को मिल रही है. लेकिन इस टीजर में नजर आ रहे रावण हों या हनुमान जी, हर किसी के लुक से लोग निराश दिख रहे हैं. वहीं यूजर्स की मानें तो पूरी फिल्म का वीएफएक्स भी बेहद बचकाना लग रहा है.
आदिपुरुष के टीजर से निराश हैं दर्शक.
एक यूजर ने रावण के लुक पर लिखा, ‘ इसके बाल किसने काटे… जावेद हबीब ने. मेकर्स ने रावण को अलाउद्दीन खिलजी जैसा बना दिया है.’ वहीं एक यूजर ने लिखा, ‘आदिपुरुष ने ऑडियंस को जो लॉलीपॉप दिया है, उससे ब्रह्मास्त्र कहीं ज्यादा अच्छी है. ब्रह्मास्त्र देखने के बाद कुछ पलों में तो आपको रोमांच महसूस होता है पर इसे देखने के बाद तो मयूसियत ही हाथ लगती है. हमनें इसकी उम्मीद प्रभास से नहीं की थी.’
आदिपुरुष का टीजर अयोध्या में रिलीज हुआ है.
वहीं एक यूजर इस बात पर काफी नाराज हैं कि इस ‘रामायण’ पर आधारित इस फिल्म को एक फिक्शन कहानी के तौर पर दिखाया गया है. वहीं कुछ यूजर्स ने ‘आदिपुरुष’ की तुलना 80 के दशक की रामायण से भी की. एक यूजर ने लिखा कि 30 सालों बाद भी पुरानी रामायण, एनीमेटेड आदिपुरुष से ज्यादा फ्रेश लग रही है.
आदिपुरुष में सैफ अली खान रावण बने हैं.
देखिए फिल्म ‘आदिपुरुष’ का टीजर.
बता दें कि ‘आदिपुरुष’ अगले साल 12 जनवरी को रिलीज होगी. इस फिल्म में सन्नी सिंह लक्ष्मण के किरदार में नजर आएंगे.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Adipurush, Prabhas, Saif ali khan
FIRST PUBLISHED : October 03, 2022, 13:57 IST





