Cinema

Video: करीना कपूर को फैंस ने एयरपोर्ट पर किया तंग, चर्चे में बेबो का बिहेवियर


हाइलाइट्स

करीना कपूर खान को मुम्बई एयरपोर्ट पर फैंस ने किया परेशान.
बेटे जेह को गोदी ना लेने पर यूजर्स ने किया ट्रोल.

करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) का हर स्टाइल लोगों को अट्रैक्ट करता है. करीना कपूर अपने फैशन सेंस को लेकर अक्सर चर्चा का विषय रहती हैं. हाल ही करीना एयरपोर्ट पर कूल लुक में नजर आईं. उनके साथ बेटा जेह भी एयरपोर्ट पर नजर आया. एक तरफ करीना के स्टाइलिश लुक ने लोगों का ध्यान खींचा. वहीं, दूसरी तरफ उनके कूल बिहेवियर ने भी फैंस का दिल जीता. दरअसल, एयरपोर्ट पर उनके साथ फोटो खिंचवाने के दौरान लोगों ने उन्हें परेशान किया, लेकिन उन्होंने रिएक्ट नहीं किया.

करीना कपूर का मुम्बई एयरपोर्ट का ए​क वीडियो सामने आया है. यह वीडियो रविवार रात का है. इस वीडियो में करीना व्हाइट शर्ट के साथ स्लीवलेस स्वेटर पहने हुए नजर आ रही हैं. इसके साथ उन्होंने ट्रेक पैंट और व्हाइट शूज कैरी किया है. साथ ही उन्होंने हाई बन के साथ सनग्लासेज लगा रखे हैं करीना का यह व्हाइट कूल लुक उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है. करीना का यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा बटोर रहा है. बेबो के फैंस उनके इस डिफरेंट लुक की तारीफें कर रहे हैं.

फोटो खिंचवाने के लिए फैंस ने घेरा
बॉलीवुड सेलेब्स को अक्सर उनके फैंस फोटो के लिए परेशान करते हैं. कई बार सेलेब्स नाराज हो जाते हैं तो कई बार सेलेब्स इस प्यार को मैनेज कर लेते हैं. करीना कपूर के साथ भी ऐसा ही कुछ हुआ. जब वे एयरपोर्ट से निकलीं तो फैंस ने उन्हें घेर लिया ताकि उनके साथ फोटो ले सकें. ऐसे में कुछ फैंस करीना के नजदीक पहुंच गए, इससे बेबो को परेशानी तो हुई लेकिन उन्होंने इसे इग्नोर करते हुए फैंस के साथ फोटो खिंचवाए.

कुछ यूजर्स ने किया ट्रोल
एक तरफ कुछ यूजर्स को करीना का एयरपोर्ट लुक पसंद आया तो कुछ यूजर्स को करीना की जेह से दूरी पसंद नहीं आई. दरअसल, करीना अपने बैग को उठाकर कार से जाते दिखाई दे रही हैं. वहीं, बेटा जेह नैनी के साथ आता दिख रहा है. ऐसे में कुछ यूजर्स करीना को इस बात पर ट्रोल कर रहे हैं. उनका कहना है कि बेटे से ज्यादा उनके लिए बैग संभालना ज्यादा जरूरी है.

Tags: Kareena kapoor