क्या आपने कभी कैटरीना कैफ जैसी खूबसूरत और आकर्षक भूत देखी है? वेल अगर नहीं , तो अब हो जाइए रेडी, क्योंकि एक्सेल एंटरटेनमेंट की बहुप्रतीक्षित हॉरर-कॉमेडी ‘फोन भूत’ में एक्ट्रेस भूत के किरदार में नजर आएंगी. इस फिल्म में सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर भी हैं.
जबकि कैटरीना, सिद्धांत और ईशान स्टारर इस फिल्म के अपने फर्स्ट लुक के साथ दर्शकों के बीच इसकी असामान्य कास्टिंग के लिए उत्सुकता बढ़ा दी थी, वहीं इसके एलान के साथ फिल्म की शैली को लेकर भी अटकलें तेज थी.
हॉरर कॉमेडी रहेगी फिल्म
हालांकि अब यह स्पष्ट हो चुका है कि ‘फोन भूत’ एक मजेदार हॉरर कॉमेडी है. फोन भूत निस्संदेह एक ऐसी फिल्म है जो लंबे समय से सभी के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है. जहां दर्शक फिल्म की कहानी और बाकी जानकारियों से अच्छी तरह से वाकिफ हैं, वहीं जो एक बड़ा सवाल उठ रहा है वह इसके घोस्ट कैरेक्टर को लेकर था. हालांकि अब यह साफ हो चुका है कि फिल्म में कैटरीन भूत का किरदार निभाती नजर आएंगी. वैसे अब तक हमने कैट को फिल्मों में ग्लैमरस किरदार में ही देखा हैं.
पहली बार भूत बनेंगी कैटरीना
ऐसे में यह पहली बार है जब कैटरीना स्क्रीन्स पर घोस्ट के रोल में दिखाई देंगी और क्योंकि फिल्म इस दिवाली रिलीज होने वाली है, इसलिए कैटरीना को पर्दे पर इस तरह की एक अलग भूमिका निभाते हुए देखना रोमांचक होगा. यानी बॉलीवुड में सबसे बड़ी फीमेल सुपरस्टार्स में से एक होने के नाते, कैटरीना अपने एक अलग तरह के चार्म के साथ भूत के रूप में आ रही हैं, जोकि निश्चित ही फिल्म के लिए एक ट्रीट होगी. फोन भूत शादी के बाद कैटरीना की पहली फिल्म होगी.
सोशल मीडिया पर फिल्म की चर्चा तेज
इसके अलावा, इंटरनेट पर हाल ही में सामने आए वीडियो में सेट पर कास्ट को अच्छा समय बिताते हुए देखा गया था, जिसने इस तिकड़ी को फिल्म में एक साथ देखने का दर्शकों का उत्साह बढ़ा दिया है. गुरमीत सिंह द्वारा निर्देशित और रवि शंकरन और जसविंदर सिंह बाथ द्वारा लिखित, रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर के एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित फोन भूत 4 नवंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Bollywood news
FIRST PUBLISHED : October 03, 2022, 17:58 IST



