Cinema

रणदीप हुड्डा ने पहनी डायरेक्टर की कैप, ‘वीर सावरकर’ के लिए महेश मांजरेकर को किया रिप्लेस


रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda) बॉलीवुड के उन अभिनेताओं में से एक हैं, जो जिस भी किरदार को निभाते हैं अपना 100 प्रतिशत देने से पीछे नहीं हटते. रणदीप इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘स्वतंत्र वीर सावरकर’ (Swatantra Veer Savarkar) को लेकर चर्चा में हैं, जिसके जरिए अभिनेता एक बार फिर अपने फैंस को खुश करने के लिए तैयार हैं. खास बात तो ये है कि इस फिल्म के डायरेक्टर भी रणदीप हुड्डा ही होंगे और इस बात की पुष्टि भी हो गई है. रणदीप ने ‘स्वतंत्र वीर सावरकर’ के लिए निर्देशक के तौर पर महेश मांजरेकर को रिप्लेस किया है.

जी हां, आप सही पढ़ रहे हैं. अब यह पुष्टि हो गई है कि महेश मांजरेकर नहीं बल्कि हुड्डा स्वतंत्र वीर सावरकर का निर्देशन करेंगे. सोमवार को, रणदीप हुड्डा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें उन्हें हाथ में फिल्म का क्लैपबोर्ड पकड़े देखा जा सकता है. इस फोटो में रणदीप हुड्डा के साथ प्रोड्यूसर आनंद पंडित और संदीप सिंह को भी देखा जा सकता है.

फोटो शेयर करते हुए रणदीप ने कैप्शन में लिखा- ‘यह बहुत ही स्पेशल मोमेंट है. लाइट्स, कैमरा, हिस्ट्री. अपनी अगली फिल्म स्वतंत्र वीर सावरकर की शूटिंग शुरू करते हुए.’ फोटो पर कई यूजर्स ने रिएक्शन दिया है, जिन्होंने एक बार फिर अभिनेता को जबरदस्त अंदाज में देखने की उम्मीद जताई है. खासतौर पर जब रणदीप, डायरेक्टर की कुर्सी भी संभाल रहे हैं तो फैंस के बीच हलचल मच गई है.

Randeep Hooda, Swatantra Veer Savarkar, Swatantra Veer Savarkar movie, Mahesh Manjrekar, रणदीप हुड्डा, महेश मांजरेकर, स्वतंत्र वीर सावरकर, bollywood news

रणदीप हुड्डा ने हाल ही में यह तस्वीर शेयर की है. (फोटो साभारः इंस्टाग्रामः @randeephooda)

रणदीप हुड्डा न केवल फिल्म का निर्देशन करेंगे बल्कि इसमें मुख्य भूमिका भी निभाएंगे. वह फिल्म में विवादास्पद स्वतंत्रता सेनानी विनायक दामोदर सावरकर की भूमिका निभाएंगे. फिल्म को लेकर इस साल मार्च में घोषणा हुई थी. साथ ही अभिनेता ने यह भी कहा था कि यह किरदार उनके लिए एक चुनौती होगी.

Tags: Mahesh Manjrekar, Randeep hooda

Leave a Reply