प्रभास, सैफ अली खान और कृति सेनन की फिल्म आदिपुरुष लंबे समय से चर्चा में बनी हुई है. इस फिल्म को मोस्ट अवेटेड फिल्म भी बताया जा रहा है. लंबे समय से फिल्म के टीजर का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था. अब इस फिल्म का टीजर भी जारी कर दिया गया है.
लेकिन टीजर आते ही लोगों ने बवाल काट दिया. सोशल मीडिया पर लोगों ने सैफअली खान को जमकर घेरा. लोगों ने फिल्म में रावण का किरदार निभा रहे सैफअली खान के लुक की काफी आलोचना की है. साथ ही कुछ भड़के फैन्स ने तो यहां तक कह दिया कि सैफअली खान रावण कम और औरंगजेब ज्यादा लग रहे हैं.
सैफ के लुक को लेकर भड़के फैन्स
बता दें कि फिल्म ‘आदिपुरुष’ का टीजर बीते रोज अयोध्या में लॉन्च किया गया था. इसके लिए मेकर्स ने ईवेंट होस्ट किया था. जिसके जरिए टीजर लॉन्च किया गया. टीजर लॉन्च होते ही फैन्स ने देखना शुरू कर दिया. हालांकि टीजर देखकर कुछ फैन्स की नाराजगी भी 7वें आसमान पर पहुंच गई. कुछ लोगों को सैफअली खान का लुक रावण के तौर पर पसंद नहीं आया. लोगों ने सैफ के हेयरस्टाइल को लेकर भी बवाल काटा. फैन्स ने सोशल मीडिया पर सैफ के किरदार को लेकर बनाए गए लुक की जमकर आलोचना की है.
गुस्साए लोगों ने इस जानवर को चमगादड़ बताया.
यूजर्स ने फिल्म के टीजर को लेकर नाराजगी जताई है.
दिनभर से सैफ का यह लुक ट्विटर समेत अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड कर रहा है.
औरंगजेब से किया कंपेयर
बता दें कि भड़के फैन्स ने सोशल मीडिया पर सैफअली खान के लुक को लेकर नाराजगी जताई. कुछ लोगों ने तो यहां तक कह दिया कि सैफअली खान, रावण कम और औरंगजेब ज्यादा लग रहे हैं. लोगों ने सोशल मीडिया पर सैफ के लुक को लेकर कहा कि रावण एक प्रकांड पंडित था, मुगल आक्रांता नहीं. साथ ही लोगों ने रावण के किरदार की हेयरस्टाइल को लेकर भी कमेंट्स किए हैं.
पुष्पक विमान देखकर भड़के लोग
वहीं टीजर में सैफअली खान पुष्पक विमान पर बैठकर दिखाई दे रहे हैं. इसको लेकर भी फैंस भड़क गए. फैन्स ने आरोप लगाया है कि यह वीएफएक्स गेम ऑफ थ्रॉन्स से कॉपी किया गया है. वहीं कुछ फैन्स ने कहा कि रावण के पास खूबसूरत पुष्पक विमान था. वहीं सैफ एक खूंखार जानवर पर सवारी करते दिख रहे हैं. गुस्साए लोगों ने इस जानवर को चमगादड़ बताया. यूजर्स ने फिल्म के टीजर को लेकर नाराजगी जताई है. साथ ही रावण के किरदार को लेकर काफी बवाल मच गया है. दिनभर से सैफ का यह लुक ट्विटर समेत अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड कर रहा है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Actor Prabhas, Adipurush, Bollywood news, Saif ali khan
FIRST PUBLISHED : October 03, 2022, 19:01 IST





