Cinema

Ranveer Singh | रणवीर सिंह ने बास्केटबॉल खिलाड़ी ट्रे यंग के साथ इस गाने पर किया भांगड़ा, वीडियो हुआ वायरल | Navabharat (नवभारत)


Ranveer Singh

Photo – Instagram

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्टर (Actor) रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम (Instagram) पर अपना एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो अमेरिकन बास्केटबॉल खिलाड़ी रेफोर्ड ट्रे यंग (Rayford Trae Young) के साथ अपनी फिल्म ‘दिल धड़कने दो’ के ‘गल्लां गुडियां’ गाने भांगड़ा करते नजर आ रहे है। वो काफी खुश है और उत्साहित होकर रेफोर्ड ट्रे यंग से स्टेप फॉलो कराते नजर आ रहे है। वीडियो में अभिनेता पिंक कलर के ड्रेस में नजर आ रहे हैं। उन्होंने अपनी आंखों पर स्टाइलिश चश्मा भी लगा रखा है। वहीं रेफोर्ड ट्रे यंग अपने जर्सी में दिखाई दे रहे है।

उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘ट्रे पाजी नाल भांगड़ा !!! पेश है आईस ट्रे कुछ गल्लां गुडियां के साथ उनके शानदार प्रदर्शन का जश्न!’ उनका ये वीडियो फैंस के साथ-साथ सेलेब्स को भी खूब पसंद आ रहा है। इस वीडियो को लाइक करते हुए प्रशंसक अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे है। उनके इस वीडियो को अब तक साढ़े पांच लाख से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं।

यह भी पढ़ें

इससे पहले भी रणवीर सिंह अमेरिकन बास्केटबॉल खिलाड़ी शकील ओ’नील उर्फ शाक के साथ फिल्म ‘पद्मावत’ के ‘खलीबली’ गाने पर डांस करते नजर आए थे। बता दें की रणवीर सिंह जल्द ही फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में एक्ट्रेस आलिया भट्ट, धर्मेंद्र, शबाना आजमी, प्रीति जिंटा और जया बच्चन के साथ मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इसके अलावा वो रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सर्कस’ में एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस के साथ दिखाई देंगे।

Leave a Reply