कमाल आर खान (केआरके) एक अनोखे अभिनेता हैं. फिल्मों की समीक्षा को लेकर भी केआरके चर्चा में रहते हैं. अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले केआरके का बचाव करने पर शत्रुघन सिन्हा और उनकी बेटी सोनाक्षी को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा है.
इसका खुलासा शत्रुघन सिन्हा ने खुद किया है. शत्रुघन सिन्हा ने हाल ही में मीडिया को दिए इंटरव्यू में बताया कि केआरके समर्थन में ट्वीट करने के बाद लोगों की आलोचना का शिकार हुआ था. इतना ही नहीं मेरी बेटी सोनाक्षी को भी लोगों ने खरी खेटी सुनाई थी.
मुंबई पुलिस ने केआरके को किया था गिरफ्तार
दरअसल मुंबई पुलिस ने केआरके को साल 2020 और साल 2021 के मामले को लेकर गिरफ्तार किया था. पहला मामला अक्षय कुमार को लेकर किए गए ट्वीट को लेकर था. वहीं दूसरा मामला मोलेस्टेशन का केस था. इसको लेकर बीते दिनों मुंबई पुलिस ने केआरके को गिरफ्तार कर लिया था. हालांकि जल्द ही केआरके को जमानत पर छोड़ दिया था. इसी मामले को लेकर शत्रुघन सिन्हा ने ट्वीट कर केआरके का समर्थन किया था. जिसके बाद उन्हें परेशानियों का शिकार होना पड़ा.
शत्रुघन सिन्हा ने खुद किया खुलासा
इस मामले को लेकर मीडिया को दिए इंटरव्यू में शत्रुघन सिन्हा ने बताया कि मैं अन्य स्टार्स के खिलाफ उनके ट्वीट्स का समर्थन नहीं करता, लेकिन फ्रीडम ऑफ एक्सप्रेशन को लेकर मैंने उनका समर्थन किया था. शत्रुघन सिन्हा ने बताया कि यह बात लोगों को पसंद नहीं और उन्होंने मुझे और सोनाक्षी को खरी खोटी सुनाई थी. शत्रुघन सिन्हा ने कहा कि केआरके से मेरी कोई व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं है. मैं उनका केवल इसलिए विरोध नहीं कर सकता कि कुछ स्टार्स उनके खिलाफ हैं. शत्रुघन सिन्हा ने कहा कि मैं केआरके के अन्य स्टर्स को लेकर किए गए ट्वीट्स का भी समर्थन नहीं करता. लेकिन मैं फ्रीडम ऑफ एक्सप्रेशन की वकालत करता हूं.
इंडस्ट्री में कोई नहीं है मासूम
शत्रुघन सिन्हा ने कहा कि यह ज्यादती है कि किसी विशेष को टारगेट किया जाए. इंडस्ट्री में पूरी तरह मासूम कोई नहीं है. हमें किसी से साथ भी एक्सट्रीम व्यवहार नहीं करना चाहिए. फिल्म इंडस्ट्री एक बड़े परिवार की तरह है. कभी-कभी हमें कई चीजों को अनदेखा करना पड़ता है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Bollywood news, Sonakshi sinha
FIRST PUBLISHED : October 03, 2022, 16:10 IST





