Cinema

Richa Chadha-Ali Fazal | प्रियंका चोपड़ा ने ऋचा चड्ढा और अली फजल को दी शुभकामनाएं, बोली- यहां जीवन भर की खुशी और प्यार है | Navabharat (नवभारत)


Richa Chadha-Ali Fazal

Photo – Instagram

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) के चर्चित कपल में से एक हैं। एक्ट्रेस (Actress) ऋचा चड्ढा (Richa Chadha) और एक्टर (Actor) अली फजल (Ali Fazal)। कपल अपने शादी के फंक्शन में जोर-शोर से जुटे हैं। वो दोनों अपने जीवन के नए चैप्टर की शुरुआत कर रहे हैं। ऋचा चड्ढा और अली फजल दिल्ली में अपने प्री-वेडिंग फंक्शन में व्यस्त हैं। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी बड़ी तेजी से वायरल हो रही है। वहीं फैंस के साथ-साथ स्टार्स भी कपल पर प्यार लुटाते हुए उन्हें नए जीवन की शुभकानाएं दे रहे हैं।

वहीं इस बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने भी इस लवली कपल को शुभकानाएं दी है। प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अली फजल और ऋचा चड्ढा की प्री वेडिंग की फोटोशूट की एक तस्वीर को शेयर किया हैं। उन्होंने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘बहुत-बहुत शुभकानाएं ऋचा चड्ढा और अली फजल।’ उन्होंने आगे लिखा, ‘यहां जीवन भर की खुशी और प्यार है।’

यह भी पढ़ें

गौरतलब है कि ऋचा चड्ढा और अली फजल साल 2020 में ही अपनी शादी करने वाले थे, लेकिन कोरोना वायरस महामारी के चलते इन्हें इस डेट को आगे बढ़ाना पड़ा। वहीं अब ये कपल 4 अक्टूबर को एक-दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगे। ऋचा चड्ढा और अली फजल की शादी का अगला फंक्शन मुंबई में होगा।

Leave a Reply