अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा एक्टिंग की दुनिया से दूर होते हुए भी सुर्खियों में छाई रहती हैं. वह एक एंटरप्रन्योर हैं. हाल ही में वह एक इवेंट में गई थीं जहां उनके नाना अमिताभ बच्चन भी थे. इस इवेंट के दौरान उन्होंने महिलाओं की हेल्थ को लेकर बेबाकी से अपनी बात रखी. सेक्सुअल और प्रजनन स्वास्थ्य संबंधी बातों पर भी उन्होंने बिना संकोच किए अपनी सोच जाहिर की.
अपनी बात रखते हुए नव्या ने कहा, “देश की महिलाओं को हेल्थ और कुछ अहम चीजों का एक्सेस मिलने में अभी समय लग सकता है. इसके लिए दूर तक का रास्ता तय करना अभी बाकी है. लेकिन इस विषय पर अगर वह अपने नाना के सामने आज बात कर पा रही हैं ये भी एक विकास का बड़ा संकेत है. सबसे पहले तो हमें पीरियड्स और मेंटल हेल्थ जैसे मुद्दों को टैबू नहीं बनने देना है. इस तरह की सोच को जन्म देना है कि लोग इस विषय में अपने परिवार और दोस्तों में खुलकर बात कर सकें. “
लकी हूं जो ऐसे घर में जन्म मिला
”अब पहले वाला समय नहीं रह गया है, आज अगर मैं अपने नाना के सामने बैठकर पीरियड्स पर खुलकर अपनी सोच रख पा रही हूं, इसका मतलब की अब समय बदल रहा है. ये जाहिर करता है कि हमने बीते कुछ सालों में काफी प्रोग्रेस की है. नव्या की मानें तो, महिलाओं और यंगस्टर्स को इन विषय पर छिपने के बजाए खुलकर सामने आकर बात करनी चाहिए. पहले भले ही महिलाएं इस विषय पर अपनी परेशानियों को छिपाकर रखती थीं. लोग इस विषय पर बात करने से हिचकिचाते थे. लेकिन अब सोच बदल गई है. मैं खुशनसीब हूं कि मैंने ऐसे घर में जन्म लिया है, जहां मैं अपने विचारों को खुलकर किसी के भी सामने रख सकती हूं.”
एंटरप्रन्योर हैं नव्या नवेली नंदा
बता दें कि नव्या Aara हेल्थ की को-फाउंडर्स में से एक हैं. कुछ समय पहले ही नव्या ने अपना पोडकास्ट भी जारी किया है. जिसका नाम What the Hell Navya है. यहां वे अपनी मां श्वेता बच्चन और दादी जया बच्चन के साथ मिलकर कई अहम विषयों पर चर्चा करती हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Amitabh Bachachan, Entertainment news., Navya Naveli nanda
FIRST PUBLISHED : October 04, 2022, 17:51 IST





