Cinema

Video: डांडिया खेलने पहुंचे रणवीर सिंह, गानों पर फैन्स के साथ जमकर लगाए ठुमके


मुंबई. पूरे देश में इन दिनों नवरात्री की धूम है. मां के दरबार में भक्तों की सुबह शाम भीड़ लगी रहती है. बॉलीवुड सितारे भी मां दुर्गा की भक्ति में डूबे हैं. हाल ही जया बच्चन, काजोल, रणबीर कपूर समेत कई सितारों को मां के पांडाल में देखा गया था.

वहीं बीती शाम अभिनेता रणवीर सिंह भी डांडिया खेलने पहुंचे. डांडिया खेलने पहुंचे रणवीर सिंह फैन्स के साथ जमकर नाचे. रणवीर ने इसका वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है. जिसमें वे गानों पर डांडिया के प्रोग्राम में थिरकते दिख रहे हैं.

फैन्स के साथ जमकर थिरके रणवीर सिंह

लाल कुर्ते में स्टेज पर अपने एनर्जेटिक अंदाज में चढ़े रणवीर सिंह ने फैन्स से भी मुलाकात की. इसके बाद स्टेज पर चढ़ते ही रणवीर अपने फैन्स के साथ थिरकने लगे. इस दौरान रणवीर मस्ती के मूड में दिखे. साथ ही रणवीर सिंह ने मां के दरबार में माथा टेककर आर्शीवाद लिया. इसके बाद फैन्स के साथ अपने ही गानों पर जमकर नाच किया. मौके पर मौजूद फैन्स भी रणवीर के आगमन से खुश दिखे. फैन्स ने भी रणवीर के साथ जमकर डांस किया.

मल्हारी और अपना टाइम आएगा पर किया डांस
रणवीर सिंह ने यहां पहुंचने के बाद फैन्स के साथ मुलाकात की. साथ ही फैन्स से हाथ मिलाकर उनके साथ फोटो खिंचाई. रणवीर ने यहां पहुंचकर भी अपनी एनर्जी का तड़का लगाया और माहौल गरम कर दिया. फैन्स भी रणवीर को देखकर उत्साहित दिखे और उनके साथ फोटो खिंचाई. रणवीर सिंह ने अपनी ही फिल्मों के गाने मल्हारी और अपना टाइम आएगा पर जबरदस्त डांस दिखाया. रणवीर सिंह ने इसका वीडियो भी अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है.

रोहित शेट्टी की फिल्म में नजर आने वाले हैं रणवीर
रणवीर सिंह के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे जल्द ही रोहित शेट्टी की फिल्म सर्कस में नजर आने वाले हैं. इसके साथ ही करण जौहर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी भी कर रहे हैं. यह फिल्म भी जल्द ही दर्शकों के लिए रिलीज की जाएगी. कुछ समय पहले रणवीर सिंह अपने न्यूड फोटो शूट को लेकर भी चर्चा में रहे थे. इसके अलावा अपनी अतरंगी ड्रेस के लिए वे अक्सर ही चर्चा में रहते हैं.

Tags: Bollywood news, Ranveer Singh

Leave a Reply