Cinema

Salman Khan Post : सलमान खान ने जीशान सिद्दीकी को कराया स्पेशल फील


News Nation Bureau | Edited By : Vaishnavi Dwivedi | Updated on: 04 Oct 2022, 12:05:02 PM

salman 5

Salman Khan, Salman Khan (Photo Credit: Social Media)

नई दिल्ली :  

सलमान खान  (Salman Khan) अपनी फिल्मों के साथ – साथ अपने स्वभाव को लेकर चर्चा में रहते हैं.  एक्टर की फैन फॉलोइंग कमाल की है. एक्टर को फैंस दिल खोलकर प्यार देते हैं. उनका स्वैग हर किसी का ध्यान खींचने में कामयाब रहता है. इसके अलावा एक्टर अपने दोस्तों को स्पेशल फील कराने का एक भी मौका नहीं छोड़ते हैं. हाल ही में उन्होंने अपने खास दोस्त जीशान सिद्दीकी की एक तस्वीर पोस्ट की और उनको जन्मदिन की शुभकामनाएं दी, उनकी पोस्ट ने सभी का ध्यान खींच लिया है.

उनकी इस पोस्ट को लोगों ने खूब पसंद किया और काफी प्यार दिया. उनकी पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है लोग कमेंट्स के जरिए एक्टर की तारीफ कर रहे हैं. बताते चलें कि जीशान सिद्दीकी (Zeeshan Siddiqui) विधानसभा में मुंबई के सबसे कम उम्र के सदस्य और बाबा सिद्दीकी के बेटे हैं.  

यह भी जानिए –  Ayesha Jhulka News : आयशा जुल्का ने सलमान खान को बताया प्यारा इंसान और शानदार एक्टर

वहीं सलमान खान की बात की जाए तो उनका बाबा सिद्दीकी (Baba Siddiqui) के साथ अच्छा जुड़ाव है क्योंकि वह हर साल उनकी ईद पार्टी में शामिल होते हैं. वर्कप्रंट की बात करें तो वो मनीष शर्मा की ‘टाइगर 3’ (Tiger 3) में कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी के साथ मुख्य भूमिकाओं में दिखाई देंगे. इसके अलावा वो पूजा हेगड़े के साथ फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) में भी अपनी एक्टिंग का तड़का लगाते हुए नजर आएंगे.  जो 2022 के अंत में रिलीज होने वाली है. इसके साथ ही एक्टर मराठी फिल्म ‘वेद’, तेलुगु फिल्म ‘गॉडफादर’ और शाहरुख खान की स्टारर फिल्म ‘पठान’ में भी नजर आएंगे.






संबंधित लेख

First Published : 04 Oct 2022, 12:05:02 PM




For all the Latest Entertainment News, Bollywood News, Download News Nation Android and iOS Mobile Apps.




Leave a Reply