Cinema

BB16 : साजिद खान को शालीन ने बनाया निशाना कहा – वो शो में क्यों हैं ?


News Nation Bureau | Edited By : Vaishnavi Dwivedi | Updated on: 04 Oct 2022, 09:05:07 AM

903

Shalin Bhanot, Sajid Khan (Photo Credit: Social Media)

नई दिल्ली :  

बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16 ) शुरू होते ही खबरों में आ गया है. शो में लगातार सदस्य एक दूसरे को निशाना बना रहे हैं.  हाल ही में हुए नॉमिनेशन टास्क ने सदस्यों के बीच कई झड़पों को जन्म दिया है. नॉमिनेशन टास्क के बाद शिव ठाकरे और निमृत कौर अहलूवालिया के बीच लड़ाई उसके बाद मान्या सिंह और टीना दत्ता के बीच लड़ाई होती है, बिग बॉस 16 का घर एक लड़ाई का अखाड़ा बन गया है. शो को देखकर ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में और भी झड़पें होंगी. वहीं चैनल ने आने वाले एपिसोड का प्रोमो जारी किया है, जिसमें साजिद खान और शालीन भनोट एक दूसरे को निशाना बनाते हुए नजर आते हैं. 

प्रोमो में, साजिद खान (Sajid Khan) को एक स्टैंडअप करते हुए देखा जा सकता है, इस दौरान साजिद शालीन भनोट (Shalin Bhanot) पर कटाक्ष करते हुए नजर आए हैं. साजिद शालीन पर कमेंट करते हुए कहते हैं कि, ‘बिग बॉस के बाद इस घर की दूसरी आवाज शालीन हैं, यहां आने के पहले वो मुझे कह रहे थे कि फराह खान के वो दूसरे भाई हैं,’ तो नॉमिनेशन टास्क में मेरा नाम क्यों है? शालीन को साजिद का यह मजाक पसंद नहीं आया और उन्होंने हे साजिद को थम्स डाउन कर दिया. बाद में वो साजिद खान से सवाल करते हुए कहते हैं कि ‘वो ऐसा व्यवहार क्यों कर रहा हैं? जिसके बाद फिर क्या था वो शालीन से पूछते हैं ? कल भी तूने मुझे नॉमिनेट किया था और आज भी तूने मुझे थम्स डाउन दिया, तू कौन सा भाई है.’

यह भी जानिए –  Alfaaz Attacked : पंजाबी गायक Alfaaz ने खुद पर हमला होने की बात से किया इनकार

बता दें कि शालीन अपना बचाव करते हुए कहते हैं कि, ‘आप मुझे पोक कर रहे हैं, क्या आप मेरी बात भी सुनना चाहते हैं.’ वह साजिद से यहां तक ​​सवाल करते हैं कि वह शो में क्यों हैं ? दरअसल, पिछले एपिसोड में शालिन द्वारा नॉमिनेशन में साजिद का नाम लेने के बाद बहस शुरू हो गई थी. तब साजिद ने शालीन से सवाल किया तो शालीन ने कहा कि ‘उन्हें लगता है कि फिल्म निर्माता को दूसरों की तरह शो की जरूरत नहीं है और वह जानते हैं कि वो बाहर नहीं होने वाला हैं.’ इसके बाद साजिद ने उस कॉल के बारे में खुलासा किया, जो शालीन ने घर में आने से पहले साजिद को की थी और कहा था कि फराह उनकी बहन की तरह हैं. शो (BB 16) की यह क्लिप दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं. हालांकि आने वाले एपिसोड में उनकी बॉन्डिंग ऐसी रहती है या फिर उनके बीच की सिचुएशन सही हो जाती है वो कुछ समय बाद ही पता चलेगा. 






संबंधित लेख

First Published : 04 Oct 2022, 09:05:07 AM




For all the Latest Entertainment News, Bollywood News, Download News Nation Android and iOS Mobile Apps.




Leave a Reply