फिल्म ‘लव यात्री’ से बॉलीवुड में कदम रखने वाले और फिल्म ‘अंतिम द फाइनल ट्रुथ’ से दर्शकों पर छा जाने वाले सलमान खान (Salman Khan) के जीजा एक्टर आयुष शर्मा (Aayush Sharma) की तीसरी एक्शन-एडवेंचर फिल्म ‘AS03’ का टीजर आज रिलीज हो गया है. फिल्म के रिलीज डेट की भले ही अभी तक घोषणा नहीं हुई लेकिन आज दशहरा यानी विजयादशमी के मौके पर एक्टर ने अपने फैंस को शानदार तोहफा दिया है.
आयुष शर्मा ने अपनी आने वाली ‘AS03’ फिल्म का टीजर लॉन्च करते हुए फैंस को दशहरा की बधाई दी. उन्होंने फैंस के साथ टीजर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘कुछ लोगों के लिए राजा, कुछ लोगों के लिए राक्षस, कुछ लोगों के लिए अच्छा और कुछ लोगों के लिए बुरा.. कौन हूं मैं? द हंट बिगिन सून.#HappyDusshera’ # ‘AS03’.
जानिए कैसा है टीजर
सामने आए टीजर में आयुष बेहद की खूंखार और अद्भूत दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में उनकी मस्कुलर और फिट बॉडी देखते ही बन रहा है. टीजर की शुरुआत में बारिश में एक शख्स को जंगल में भागते हुए दिखाया गया है. जो आयुष की खुंखार आंखों से बच नहीं पाता. क्लिप में आगे आयुष शख्स पर धारदार हथियार से वार कर उसका सिर धड़ से अलग करते हुए दिखाई दे रहे हैं. जंगल में शख्स को मारने के बाद आयुष अपने सिर पर ताज पहनते हुए खुद को राजा घोषित करते दिखई देते हैं.
यहां देखें टीजर
बता दें कि आयुष के इस फिल्म को रवि वर्मा और इमरान सरधरिया डायरेक्टर्स की जोड़ी बना रही है. डुओ फायर एंड आइस की इस फिल्म को क्लिफ्टन स्टूडियो, सिनेमा एंट और गॉड ब्लेस एंटरटेनमेंट द्वारा प्रोड्यूस्ड है. यह फिल्म अगले साल 2023 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी. एक्शन-एडवेंचर में आयुष शर्मा मुख्य भूमिका में देखे जाएंगे.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Ayush Sharma, Salman khan
FIRST PUBLISHED : October 05, 2022, 12:07 IST





