Cinema

हार्डी संधू के लिए रणवीर सिंह की ’83’ है भगवान का गिफ्ट, बोले- ‘नहीं सोचा था कि मैं कभी एक्टर भी बनूंगा’


फेसम सिंगर और एक्टर हार्डी संधू (Harrdy Sandhu) रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म ’83’ से बॉलीवुड में कदम रखा था. अब वह जल्द परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) के साथ फिल्म ‘कोड नेम तिरंगा’ (Code Name Tiranga) में लीड रोल निभाते हुए देखे जाएंगें. फिल्म का पोस्टर और हार्डी संधू का फर्स्ट लुक जारी हो चुका है. फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त बज बना हुआ है. इसी बीच हार्डी संधू ने अपनी बॉलीवुड जर्नी और फिल्म को लेकर बातें की. उन्होंने अपने न्यूज18 संग खास बातचीत में खुलासा किया कि फिल्म ’83’ दर्शकों ने उनके काम को ज्यादा नहीं देखा. हालांकि यह फिल्म उनके बेहद करीब है क्योंकि इसने बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में उनके लिए खास जगह बनाई है.

बता दें कि हार्डी संधू ‘सोच’ और ‘जोकर’ जैसे गानों के लिए जाने जाते हैं, जिन्हें जानी ने लिखा था और बी प्राक ने म्यूजिक दिया था. हार्डी का पहला हिट गाना टकीला शॉट था. इस गाने ने उनके करियर को उंचाईयों तक पहुंचाया था. इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. उन्होंने हिंदी फिल्में ‘तुम बिन 2’, ‘बाला’ और ‘गुड न्यूज’ में भी गाने गाए है. हार्डी ने अभी तक कई म्यूजिक एलबम बना चुके हैं और इंडस्ट्री में एक प्लेबैक सिंगर और एक्टर के तौर पर भी काम कर रहे हैं.

बॉलीवुड जर्नी को लेकर की बात
न्यूज18 संग खास बातचीत में हार्डी संधू अपनी अब तक की करियर जर्नी के बारे में विस्तार से बताया. खास कर जब उनसे फिल्म 83 से उनके बॉलीवुड की जर्नी के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, ‘मुझे नहीं पता था कि फिल्म 83 बॉलीवुड में मेरे लिए दरवाजे खोलेगी. पहले तो मैंने नहीं सोचा था कि मैं एक्टर भी बनूंगा. मैंने हमेशा सोचा था कि मैं उतना ही एक्टिंग करूंगा जितना मेरे गानों में जरूरी है लेकिन, मुझे कहीं न कहीं पर्दे पर अभिनय करना पसंद है.’

क्रिकेटर बनना चाहते थे हार्डी
सिंगर से एक्टर बने हार्डी संधू ने आगे कहा, ’83, मुझे लगता है कि मेरे लिए भगवान की ओर से एक उपहार था क्योंकि मैं क्रिकेट खेलना चाहता था और मैं इसे भारत के लिए खेलना चाहता था, जो मैं नहीं कर सका क्योंकि मैं भारत की अंडर 19 क्रिकेट टीम के लिए खेलते समय चोटिल हो गया था. इसलिए, मुझे लगता है, भगवान ने मुझे यह उपहार के रूप में दिया है कि यदि वास्तविक जीवन में नहीं, तो मुझे रील लाइफ में क्रिकेट टीम के लिए खेलने की अपनी इच्छा पूरी करनी चाहिए.’

Tags: Bollywood, Ranveer Singh, Singer

Leave a Reply