प्रभास (Prabhas), कृति सैनन, सैफ अली खान और सनी सिंह स्टारर ‘आदिपुरुष’ (Adipurush Teaser)का टीजर गांधी जयंती के मौके पर रिलीज किया गया. प्रभास श्रीराम के किरदार में दिखाई दिए. सैफ अली खान ने रावण का किरदार निभाया है. वहीं, कृति सैनन सीता के रोल में खूबसूरत दिखीं. सनी सिंह फिल्म में लक्ष्मण का किरदार निभा रहे हैं. फिल्म में एक बड़ी और अच्छी स्टारकास्ट है, जिसे ऑडियंस खूब पसंद कर रही है. लेकिन टीजर के वीएफएक्स और सीजीआई ने ऑडियंस को निराश कर दिया. नेटिजंस इसकी आलोचना कर रहे हैं और मीम शेयर कर रहे हैं.
ट्विटर पर एक यूजर ने सैफ अली खान के लुक पर कमेंट किया,”रावण का मिलिट्री कट, स्पाइक और दाढ़ी की शेप.” यूजर ने इसके साथ रोने वाले इमोजी अपने कमेंट में शामिल किए.
एक अन्य यूजर ने रोने वाले इमोजी के साथ लिखा, “हो ही नहीं सकता. एनिमेशन फिल्म के लिए 500 करोड़ रुपए”
एक यूजर ने लिखा, “बेशर्मी के साथ गेम ऑप थ्रोन्स की कॉपी की गई है.” यूजर ने गेम ऑफ थ्रोन्स से कई तस्वीरें शेयर की जोकि ‘आदिपुरुष’ के सींस से मिलते-जुलते हैं.
एक ने लिखा, “500 करोड़ रुपए के बजट में क्या बनाया है? यह फिल्म किसी भी एंगल से 500 करोड़ रुपए की नहीं लगती.”
एक यूजर ने लिखा, “ओहो, यह तो जानी दुश्मन के लेवेल का सीजीआई है.” जबकि एक ने लिखा, “700 करोड़ रुपए की टेंपल रन है.” यूजर ने इसे निराशाजनक बताया है.
एमएनवी गौड़ा नाम के यूजर ने लिखा, “सॉरी ओम राउत सर, क्या यह एनिमेशन है या मोशन कैप्चर सीजीआई. संतुष्ट नहीं हूं… निराशाजनक है.”
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Kriti Sanon, Prabhas, Saif ali khan
FIRST PUBLISHED : October 03, 2022, 10:24 IST





