Cinema

Ananya Panday | फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2’ के सेट पर लौटीं अनन्या पांडे, पोस्ट शेयर कर दी जानकारी | Navabharat (नवभारत)


Ananya Panday

Photo – Instagram

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्ट्रेस (Actress) अनन्या पांडे (Ananya Panday) इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2’ (Dream Girl 2) को लेकर काफी सुर्खियों में है। वो फिल्म के शूटिंग सेट पर अपनी वापसी कर चुकी हैं। उन्होंने खुद इसकी जानकारी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर दिया है। वीडियो में अभिनेत्री पिंक कलर के आउटफिट में बेहद खुबसूरत नजर आ रही हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में फिल्म ‘ड्रीम गर्ल’ का गाना ‘दिल का टेलीफोन’ बज रहा है और गाने पर अभिनेत्री अलग-अलग पोज दे रही है।

उन्होंने वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा, ‘सेट पर वापस ड्रीमगर्ल 2’ उनके इस वीडियो को फैंस के साथ-साथ सेलेब्स भी बड़ी तेजी से लाइक कर रहे है। वीडियो को अब तक एक लाख 86 हजार से भी अधिक लोग लाइक कर चुके हैं। गौरतलब है कि फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2’ में एक बार फिर एक्टर आयुष्मान खुराना अपने मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म के पार्ट 1 में अभिनेता पूजा नाम की एक लड़की के किरदार में नजर आए थे।

यह भी पढ़ें

वहीं एक बार फिर आयुष्मान खुराना फिल्म के सिक्वल में लड़की बनने के लिए तैयार हैं। राज शांडिल्य द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अनन्या पांडे और आयुष्मान खुराना के अलावा अन्नू कपूर, परेश रावल, राजपाल यादव, विजय राज, मनोज जोशी, असरानी, अभिषेक बनर्जी, सीमा पहवा और मनजोत सिंह भी नजर आएंगे।

Leave a Reply