Cinema

अनुष्का शर्मा का पैपराजी पर फूटा गुस्सा, नेटिजेंस बोले – ‘घमंडी’


Anushka Sharma Troll: सोशल मीडिया पर अनुष्का शर्मा का सुर्खियों में रहना कोई नई बात नहीं है. वह अक्सर अपनी पोस्ट के जरिए फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचती हैं. मीडिया रिपोर्टस की मानें तो फिलहाल, एक्ट्रेस और प्रोड्यूसर अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) पैपराजी पर गुस्सा निकालने को लेकर सुर्खियों में हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक अनुष्का, विराट और अपनी बेटी वामिका के साथ एयरपोर्ट पर नजर आई थीं जहां पैपराजी ने उनकी कुछ तस्वीरें निकाली थी. अनुष्का जिस वक्त एयरपोर्ट पर पहुंची तो वहां पैपराजी ने अपने कैमरों में कैद कर लिया. जैसे ही पैपराजी ने अनुष्का और विराट की तस्वीरें क्लिक करना शुरू किया अनुष्का अचानक उन पर भड़क गईं। लेकिन ऐसा हुआ क्या जो अनुष्का ने पैपराजी पर अपना गुस्सा निकाला. अनुष्का के कैमरामैन के साथ ऐसा व्यवहार करने के लिए उन्हें ट्रोल भी किया जा रहा है।

वैसे एयरपोर्ट पर अक्सर सेलिब्रिटीज पैपराजी के कैमरों मे कैद नजर आते हैं. कुछ स्टार्स तो पैपराजी के कहने पर रुककर पोज भी देते है. कुछ उन्हें हाय बोलकर सीधे निकल जाते हैं. लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक अनुष्का ने पैपराजी के साथ जो बिहेव किया, उसके बाद वह ट्रोल्स के निशाने पर आ गई हैं. जिसके बाद लोग अनुष्का के बिहेव पर रिएक्ट कर रहे हैं

पैपराजी पर भड़की अनुष्का
ये पहली बार नहीं है कि एयरपोर्ट पर विराट और बेटी वामिका के साथ अनुष्का की तस्वीरें ली गई है. फिर आखिर ऐसा क्या हुआ जो एक्ट्रेस का पैपराजी पर गुस्सा फूटा. आखिर उनके गुस्सा होने की वजह क्या थी. विराट और अनुष्का पहले भी कई बार इस बात का जिक्र कर चुके हैं कि उन्हें वामिका की तस्वीरें क्लिक करना ठीक नहीं लगता. लेकिन पैपराजी ने जब उनकी फोटो क्लीक की तो अनुष्का ने गु्स्से में लाल होकर पूछा, ‘ये क्या कर रहे हो।’इसके जवाब में कैमरामैन ने कहा भी कि उन्होंने बेबी की तस्वीरें क्लिक नहीं की है, उन्होंने सिर्फ विराट और उनकी फोटो क्लिक की हैं।

ट्रोलर के निशाने पर अनुष्का शर्मा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नेटिजन्स सोशल मीडिया पर अनुष्का को बुरा भला कह रहे हैं. सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस को इस बिहेव के लिए खूब ट्रोल किया जा रहा है. किसी ने एक्ट्रेस को घमंडी बताया है. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, इन्हें इतना भाव देना बंद करें, इन्हें नॉर्मल लोगों की तरह ही ट्रीट किया जाए फिर देखना इन्हें….’

वामिका की तस्वीरें ना क्लिक करने की पहले भी दी सलाह
बॉलीवुड में कई ऐसे स्टार्स हैं जो अपने बच्चों को लाइमलाइट से दूर रखना चाहते हैं. अनुष्का और विराट भी उनमें से एक हैं. वह कई बार लोगों को बोल चुके हैं कि उनकी बेटी की प्राइवेसी का सम्मान किया जाए। वह अपनी बेटी को मीडिया और सोशल मीडिया से दूर रखना चाहते हैं। पहले भी कपल ने फैंस और मीडिया से उनकी बेटी की तस्वीरें शेयर ना करने की गुजारिश की थी.

Tags: Anushka sharma, Vamika, Virat Kohli

Leave a Reply