कैटरीना कैफ (Katrina Kaif), ईशान खट्टर (Ishaan Khatter) और सिद्धांथ चतुर्वेदी (Siddhant Chaturvedi) की हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘फोनबूथ’ (Phone Bhoot) का ट्रेलर जल्द ही दर्शकों के सामने आने वाला है. लंबे वक्त से दर्शकों के बीच छाए हुए इस फिल्म निर्माताओं ने आखिरकार ऐलान किया है कि फिल्म का ट्रेलर 10 अक्टूबर 2022 को जारी किया जाएगा. बता दें कि यह फिल्म 4 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
‘फोनबूथ’ (Phone Bhoot) के ट्रेलर की घोषणा करते हुए मेकर्स ने इंस्टाग्राम पर एक मोशन पोस्टर शेयर किया है. जिसमें फिल्म के कास्ट को बीजीएम के साथ बेहद अजीब तरीके से दिखाया गया है जो हॉरर कॉमेडी की अपनी शैली के लिए एकदम सही है. वहीं कैटरीना कैफ,ईशान खट्टर और सिद्धांथ चतुर्वेदी ने भी फिल्म के नए टीजर को शेयर किया है.
सितारों ने शेयर किया नया मोशन पोस्टर
कैटरीना कैफ ने मोशन पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “इनकमिंग कॉल … #PhoneBhootTrailer 10 अक्टूबर को रिलीज होगा. बने रहें..” सिद्धांत ने भी फिल्म का पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “रोमांच शुरू होने वाला है … सभी फोन बजने लगेंगे क्योंकि #PhoneBhootTrailer 10 अक्टूबर को रिलीज़ होने वाला है.” जबकि ईशान ने कैटरीना के कैप्शन की तरह ही इसे अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है.
‘फोन भूत’ का निर्देशन गुरमीत सिंह द्वारा किया गया है. जसविंदर सिंह बाथ द्वारा लिखित इस फिल्म को रवि शंकरन, रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर के एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा प्रोड्यूस किया गया है. फिल्म के कई पोस्टर अब तक सामने आ चुके हैं.
पहली बार भूत बनकर डराएंगी कैफ
बता दें कि एक्टर विक्की कौशल से संग शादी के बाद कैटरीना कैफ इस फिल्म से बॉलीवुड में कमबैक करने वाली हैं. इसके साथ कैटरीना पहली बार किसी फिल्म में भूत का किरदार निभाती नजर आएंगी. ऐसे में फैंस फिल्म के लिए काफी एक्साइटेड हैं. ‘फोनबूथ’ के बाद कैट सलमान खान संग फिल्म ‘टाइगर -3’ ,प्रियंका चोपड़ा -आलिया भट्ट संग ‘जी ले जरा ‘ और विजय सेतुपति के साथ ‘मैरी क्रिसमस’ में देखी जाएंगी. जबकि ईशान खट्टर ‘पिप्पा’ और सिद्धांत जोया अख्तर की ‘खो गए हम कहां’ में देखे जाएंगे.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Ishaan Khattar, Katrina kaif, Siddhant Chaturvedi
FIRST PUBLISHED : October 06, 2022, 12:46 IST





