हाइलाइट्स
नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी ‘लाल सिंह चड्ढा’
दो महीने के अंदर रिलीज होगी फिल्म
नेटफ्लिक्स ने किया आधिकारिक घोषणा
आमिर खान (Aamir Khan) स्टारर ‘लाल सिंह चड्ढा’ ( Laal Singh Chaddha) 11 अगस्त 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan), मोना सिंह (Mona Singh) और नागा चैतन्य (Naga Chaitanya) लीड रोल में दिखाई दिए. 180 करोड़ रुपये के बजट पर बनी ‘लाल सिंह चड्ढा’ भले बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं रंग नहीं जमा पाई लेकिन किसी न किसी वजह से सोशल मीडिया पर इसका बज बना रहा. इससे पहले, आमिर खान ने कहा था कि फिल्म थिएटर रिलीज के छह महीने बाद एक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी. हालांकि अब उनके बयान के विपरीत, फिल्म दो महीने के भीतर ही फिल्म नेटफ्लिक्स (Netflix पर स्ट्रीम होने जा रही है.
नेटफ्लिक्स इंडिया ने इंस्टाग्राम के जरिए आधिकारिक घोषणा की. पोस्ट में लिखा था, “अपने पॉपकॉर्न गोलगप्पे तैयार रखें क्योंकि लाल सिंह चड्ढा अब स्ट्रीमिंग कर रहे हैं.” हालांकि नेटफ्लिक्स ने ‘लाल सिंह चड्ढा’ के रिलीज डेट की घोषणा नहीं की लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यह 20 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो जाएगी.
इतने करोड़ में हुआ फिल्म का सौदा
शुरुआती मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, लाल सिंह चड्ढा को अगले साल एक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ किया जाना था. हालांकि, खराब परफॉर्मेंस के चलते मेकर्स ने इसे जल्द रिलीज करने का फैसला किया. 2 महीने की वेटिंग पीरियड के बाद, ‘लाल सिंह चड्ढा’ के मेकर्स ने नेटफ्लिक्स के साथ ये डील साइन की. अटकलों की मानें तो डील में देरी की वजह आमिर खान का डिमांड रही है. रिपोर्ट्स के अनुसार, ओटीटी पर स्ट्रीमिंग के लिए आमिर खान लगभग 150 करोड़ रुपये की मांग कर रहे थे. हालांकि, नेटफ्लिक्स ने लगभग 80-90 करोड़ रुपये से भी कम बजट में सौदा करना चाहते थे.
काफी आलोचनाओं का करना सामना
सोशल मीडिया पर भारी बायकॉट के बाद ‘लाल सिंह चड्ढा’ को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था. इससे फिल्म की कमाई पर भारी असर पड़ा. बता दें कि ‘लाल सिंह चड्ढा’ हॉलीवुड फिल्म फॉरेस्ट गंप की ऑफिशियल रीमेक है, जिसमें टॉम हैंक्स ने अभिनय किया था. कमाई की बात करें तो ‘लाल सिंह चड्ढा’ ने विदेशों में अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन घरेलू बाजार में फिल्म 100 करोड़ रुपये तक भी नहीं पहुंच पाई.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Aamir khan, Kareena kapoor, Laal Singh Chaddha, Netflix india
FIRST PUBLISHED : October 06, 2022, 07:03 IST





