हाइलाइट्स
सलमान खान ने चिरंजीवी के लिए दिया खास मैसेज.
फिल्म ‘गॉडफादर’ में है स्पेशल अपीयरेंस.
चिरंजीवी (Chiranjeevi) और सलमान खान (Salman khan) पहली बार फिल्म ‘गॉडफादर’ (Godfather) में साथ नजर आए हैं. दशहरे पर फिल्म को रिलीज किया गया है. फिल्म का पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भले ही अच्छा नहीं बताया जा रहा हो लेकिन सलमान फिल्म को हिट करार दिया है. सलमान ने चिरंजीवी के लिए खास मैसेज शेयर किया है. इसमें वे चिरंजीवी को चिरू गारू कह रहे हैं और बहुत सारी विशेज दे रहे हैं.
सलमान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म ‘गॉडफादर’ को लेकर एक मैसेज शेयर किया है. इस मैसेज में सलमान कह रहे हैं, ‘माय डियर चीरु गारु (चिरंजीवी), आई लव यू.. और मैंने सुना की ‘गॉडफादर’ काफी कमाल कर रही है. इसके लिए बहुत सारी शुभकामनाएं और बधाई. चिरु गारु आपको पता है कि ऐसा क्यों? क्योंकि इस देश और इस देश की जनता में बड़ा दम है ..वंदे मातरम.’
नागार्जुन की फिल्म से हुई टक्कर
सलमान खान ने इस फिल्म में कैमियो किया है. बताया जा रहा है प्रमोशन स्ट्रेटजी के तहत सलमान ने यह वीडियो शेयर किया है. दरअसल, इस फिल्म के साथ ही नागार्जुन की फिल्म ‘द घोस्ट’ (The Ghost) भी साथ में रिलीज हुई है. ऐसे में चिरंजीवी की फिल्म का व्यवसाय प्रभावित हुआ है. पहले दिन उम्मीद के मुताबिक फिल्म की कमाई नहीं हो सकी है.
सलमान के इस फिल्म में कैमियो करने को लेकर फैंस खासे उत्साहित थे. माना जा रहा था कि सलमान की फैन फॉलोइंग से फिल्म के हिंदी दर्शकों की संख्या में भी इजाफा हो सकेगा लेकिन ऐसा हुआ नहीं. जानकारी के अनुसार ‘गॉडफादर’ ने पहले दिन 18 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया है.
रामचरण की तरफ से थैंक यू
सलमान के इस वीडियो मैसेज के सामने आने के बाद सलमान के फैंस इस फिल्म पर चर्चा कर रहे हैं. वहीं, साउथ स्टार रामचरण भी सलमान के इस वीडियो मैसेज से खुश नजर आ रहे हैं. रामचरण ने सलमान के इस मैसेज पर हाथ जोड़ने वाली इमोजी के साथ हग और हार्ट इमोजी शेयर की है. रामचरण ने अपने अंदाज में सलमान को थैंक यू कहा है. फिलहाल उम्मीद की जा रही है कि यह फिल्म आने वाले दिनों में अच्छा कलेक्शन करेगी.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Chiranjeevi, Salman khan
FIRST PUBLISHED : October 06, 2022, 10:11 IST





