
मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्टर (Actor) रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) की पत्नी जेनेलिया देशमुख (Genelia Deshmukh) अपने सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपने पति रितेश देशमुख के साथ कॉमेडी रील बनाती रहती हैं। हाल ही में एक बार फिर जेनेलिया देशमुख ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो इस बार हस्बैंड का मतलब समझाती नजर आ रही है।
वीडियो में उन्होंने कहा, ‘पति को हस्बैंड क्यों कहते हैं पता है?’ फिर उन्होंने ही इसका जवाब देते हुए कहा, ‘क्योंकि पत्नी पूरी जिंदगी हंस-हंसकर उसकी बैंड बजाती है।’ अभी उनकी बात पूरी भी नहीं हुई थी कि इतने में पीछे से रितेश देशमुख आ जाते है जो पत्नी की ये बात सुनकर भौचक्के से रह जाते है। जेनेलिया देशमुख ने वीडियो को शेयर करते हुए उसके कैप्शन में लिखा, ‘हस हस के बैंड बजाओ।’ उनका ये वीडियो फैंस के साथ-साथ स्टार्स को भी बहुत पसंद आ रहा है। उनके इस वीडियो को बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन, सोनम कपूर, कृति सनोन और रिया चक्रवर्ती ने भी लाइक किया है।
यह भी पढ़ें
उनके इस वीडियो को अब तक साढ़े तीन लाख से भी अधिक लोग लाइक कर चुके हैं। गौरतलब है कि इन दिनों रितेश देशमुख अपने कॉमेडी शो ‘केस तो बनता है’ को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। इस शो को रितेश देशमुख ही होस्ट कर रहे हैं और कुशा कपिला इस शो में बतौर जज नजर आती हैं। रितेश देशमुख की आगामी फिल्मों की लिस्ट में ‘100 परसेंट’ और ‘ककुदा’ फिल्म शामिल है।





