Cinema

Arun Bali Death: मशहूर कलाकार अरुण बाली का निधन,


News Nation Bureau | Edited By : Shubhrangi Goyal | Updated on: 07 Oct 2022, 09:22:05 AM

अरुण बाली

अरुण बाली (Photo Credit: social media)

मुंबई:  

इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में पिछले कुछ दिनों से लगातार बुरी खबरें आ रही हैं. अभी हाल ही में कॉमेडियनम राजू श्रीवास्तव की मौत  की खबर सुनने को मिली थी, तो वहीं दिग्गज फिल्म और टीवी अभिनेता अरुण बाली का निधन हो गया. उन्होंने आज सुबह  4: 30  बजे अंतिम सांस ली, वह अब तक कई दिग्गज कलाकारों के साथ भी काम कर चुके हैं. बता दें वो लंबे समय से बीमार चल रहे थे, वो ऑटोइम्यून नामक एक गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे. ये बीमारी नर्व्स और मसल्स के फेलियर के वजह से होती है.

बता दें अरुण बाली ने 90 के दशक में अपने करियर की शुरुआत की थी. उन्होंने केवल फिल्मों में नहीं बल्कि टीवी सीरियल्स में भी काम किया. मशहूर सीरियल कुमकुम, बाबुल की दुआएं लेती जा सीरियल्स में काम करके उन्होंने फैंस के दिल में एक अलग जगह बनाई थी. उस वक्त घर घर में उन्हें लोग हर्षवर्धन वाधवा के नाम से ही जानते थे, क्योंकि उन्होंने सीरियल कुमकुम में हर्षवर्धन  का किरदार निभाकर अपनी एक अलग छाप छोड़ी थी. उनकी मौत की खबर सामने आने के बाद से कई टीवी और बॉलीवुड सितारे लगातार सोशल मीडिया पर कमेंट्स कर रहे हैं. वो बहुत ही हंसमुख कलाकार थे






संबंधित लेख

First Published : 07 Oct 2022, 09:22:05 AM




For all the Latest Entertainment News, Bollywood News, Download News Nation Android and iOS Mobile Apps.




Leave a Reply