हाउसफुल सीरीज पिछले 12 साल में बॉलीवुड की सबसे सफल फ्रेंचाइजी रही है। इस सीरीज की हर फिल्म ने आते ही पर्दे पर धमाल मचा दिया था. अब हाउसफुल सीरीज की पांचवीं फिल्म को लेकर भी खबरें सामने आ रही है. खबरों की मानें तो ‘हाउसफुल 5’ की तैयारियां भी शुरू हो रही हैं. फिल्म में अक्षय कुमार, जॉन, अभिषेक, बॉबी और रितेश देशमुख नजर आ सकते हैं.
पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म की स्क्रिप्ट पर भी काम शुरू किया जा चुका है. साजिद नाडियाडवाला की हाउसफुल फ्रैंचाइजी अक्षय कुमार की जबरस्त कॉमेडी के लिए भी जानी जाती है. हिंदी सिनेमा की फ्रेंचाइजी वाली ये वो फिल्में हैं जिनके हिट होने की पूरी संभावना है.
Housefull 5 तैयारियां शुरू
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो साजिद नाडियाडवाला ने हाउसफुल की इस पांचवीं सीरीज की किस्त के लिए कमर कस ली है. फिल्म का शीर्षक हाउसफुल 5 है और इन दिनों वह स्क्रिप्ट पर भी काम कर रहे हैं. फिल्म में अक्षय कुमार, जॉन अब्राहम, अभिषेक बच्चन और बॉबी देओल के नजर आने की बात भी सामने आ रही है. फिल्म के करीबी सूत्र के हिसाब से यह इस फ्रैंचाइजी की सबसे बड़ी फिल्म होगी. फिल्म को अगले साल के आखिर तक फ्लोर पर लाने का विचार किया जा रहा है.
एक्साइटेड है अक्षय के फैंस
बता दें कि साजिद नाडियाडवाला ने हाउसफुल 5 की एनाउंसमेंट 26 नवंबर, 2019 को हाउसफुल 4 के रिलीज के बाद ही कर दी थी, लेकिन अब लगता है कि मेकर्स इस पर जल्द काम शुरू करने का मन बना रहे हैं. वैसे अक्षय के फैंस की एक्साइटमेंट तो हाउसफुल 5 को लेकर सातवें आसमान पर है. अक्षय के फैंस उनकी इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं. साल 2010 में अक्षय और साजिद नाडियाडवाला ने हाउसफुल फ्रेंचाइजी की शुरुआत की थी, इसके बाद 2012, 2016 और 2019 में एक-एक सीरीज को रिलीज किया गया था. हाउसफुल फ्रैंचाइजी की हर फिल्म ने दर्शकों को अपना मुरीद बनाया है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Housefull
FIRST PUBLISHED : October 07, 2022, 23:39 IST





