अपने फैशन स्टाइल के लिए पहचानी जाने वाली करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस हैं. अपने फैशन स्टाइल से उन्होंने इंडस्ट्री में कई ट्रेंड सेट किए हैं. वो जो फैशन करती हैं वो ट्रेंड बन जाता है. अब तक करीना ने कई ऐसी फिल्में की हैं जिनमें उनका स्टाइल ट्रेंड बन गया. सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस काफी भी एक्टिव है। वह अक्सर अपनी बोल्ड और क्यूट तस्वीरें शेयर कर फैंस की धड़कने बढ़ाती रहती हैं.
वैसे अपने फेवरेट स्टार के घर की झलक पाने के लिए फैंस हमेशा उत्सुक रहते हैं. करीना के घर की बालकनी का एक हिस्सा आपने अक्सर उनकी पोस्ट में देखा ही होगा, जहां एक्ट्रेस योगा करती नजर आती हैं. हाल ही में करीना ने अपने इंस्टाग्राम पर एक नया वीडियो अपलोड किया है जिसमें वह फैंस को अपने घर का नया कोना दिखाती नजर आ रही हैं. इस वीडियो में एक्ट्रेस कॉर्नर में जमीन पर बैठी हुई हैं. उनके पीछे लाइब्रेरी नजर आ रही है। क्योंकि सैफ अली खान खान (Saif Ali Khan) पढ़ने के बहुत शौकीन हैं तो जाहिर है कि यहां उनका बुक कलेक्शन होगा। घर में अपनी फेवरेट किताबों की करीना और सैफ ने एक पूरी लाइब्रेरी बना रखी है.
करीना के घर का अनदेखा कॉर्नर
करीना द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो में वह एक ब्रांड के प्रमोट करती नजर आ रही हैं. वीडियो में करीना बता रही हैं कि पिंक उनका फेवरेट कलर है। त्योहारों के इस सीजन में उन्हें पिंक और शाइनिंग चप्पल कैरी करना बहुत अच्छा लगता है. वीडियो में उनकी फुट वियर का कलेक्शन साफ नजर आ रहा है. बात अगर करीना की लोकेशन की करें तो जहां वह बैठी हैं उनके पीछे एक लाइब्रेरी है. साथ ही वहां एक फोटो फ्रेम भी नजर आ रहा है जिसमें पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम सैफ अली खान को फिल्म ‘हम तुम’ के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार देते नजर आ रहे हैं। बैकग्राउंड में सैफ अली खान के नाम की नेमप्लेट भी नजर आ रही है.
शेयर किया दूसरा वीडियो भी
इस वीडियो के अलावा एक और वीडियो भी करीना ने शेयर किया है, जो उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर डाला है. इस वीडियो में वह ऑलिव रंग के सोफे पर बैठी दिखाई दे रही हैं। काउच के एक तरफ टी टेबल और दूसरी तारफ लकड़ी का कैबिनेट रखा है, जिस पर कैंडल भी रखी है। इसके पास ही गिटार भी रखा नजर आ रहा है। करीना जहां बैठी हैं वहां पीछे ही एक बड़ी सी पेटिंग भी लगी हुई है।
बता दें कि इन दिनों करीना कपूर हंसल मेहता की एक क्राइम थ्रिलर फिल्म को लेकर चर्चा में हैं. हाल ही में उन्होंने शूटिंग के दौरान की एक फोटो शेयर की थी. इस प्रोजेक्ट के अलावा करीना सुजॉय घोष की ‘मर्डर मिस्ट्री’ में भी नजर आने वाली हैं जो प्रख्यात लेखक कीगो हिगाशिनो के 2005 के सबसे ज्यादा बिकने वाले जापानी उपन्यास ‘द डिवोशन ऑफ सस्पेक्ट एक्स’ पर बेस्ड है. इस फिल्म में विजय वर्मा और जयदीप अहलावत भी अहम भूमिका में हैं. इसके अलावा करीना रिया कपूर की फिल्म वीरे द वेडिंग-2 में काम करेंगी.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Kareena Kapoor Khan
FIRST PUBLISHED : October 07, 2022, 20:52 IST





