Cinema

Video: माधुरी दीक्षित ने आलिया भट्ट के बच्चे के लिए भेजा उपहार, नीतू कपूर ने दिया धन्यवाद


आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अपनी फिल्म ब्रह्मास्त्र की सफलता का जश्न मना रहे हैं. साथ ही दोनों जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं. बीते रोज आलिया के घर पर गोद भराई की रस्म भी पूरी की गई है. अब अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने भी आलिया के बच्चे के लिए उपहार भेजा है. माधुरी दीक्षित ने दोनों को पेरेंट्स बनने से पहले ही बधाई देते हुए उन्हें बाल गोपाल की मूर्ती का तोहफा दिया है.

रणबीर की मां नीतू कपूर ने दिया धन्यवाद
टीवी शो झलक दिखलाजा के सीजन 10 पर रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर गेस्ट बनकर पहुंची थीं. शो के दौरान कंटेस्टेंट नीति टेलर ने रणबीर कपूर की शादी को लेकर अपने पर्फोमेंस के जरिए र्ट्रिब्यूट दिया है. साथ ही शो की जज माधुरी दीक्षित ने भी रणबीर और आलिया को अपना प्यार दिया है. माधुरी दीक्षित ने बाल गोपाल की मूर्ति आलिया और रणबीर के बच्चे को तोहफे में दी है. माधुरी ने कहा कि नीतू जी हाल ही में रणबीर और आलिया की शादी हुई है और दोनों जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं. मैं दोनों के लिए यह तोहफा लाई हूं. यह तोहफा रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर ने लिया और माधुरी का धन्यवाद दिया.

अप्रैल में दोनों ने रचाई थी शादी
बता दें कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने इसी साल अप्रैल में शादी की थी. इसके बाद जून के महीने में आलिया ने अपनी प्रेग्नेंसी की जानकारी दी थी. अब दोनों पेरेंट्स बनने जा रहे हैं. रणबीर और आलिया पेरेंट्स बनने को लेकर काफी उत्साहित हैं. बीते रोज आलिया के घर पर बेबी शॉवर की पार्टी भी रखी गई थी. इस पार्टी में फैमिली और क्लोज फेंड्स भी शामिल हुए थे. आलिया भट्ट ने बेबी शॉवर की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं. तस्वीरों में आलिया बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं.

फिल्म ने रोशन कर दिया यह साल
बता दें कि यह साल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के लिए झूमकर खुशियां लाया. इसी साल दोनों ने शादी की. साथ ही इसी साल दोनों पेरेंट्स बनने वाले हैं. दोनों की फिल्म ब्रह्मास्त्र बीते 9 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इस फिल्म ने भी उनकी खुशियों में चार चांद लगा दिए. यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल चली है. इस फिल्म ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है. यह साल दोनों के लिए झूमकर खुशियां लाया है. अब दोनों पेरेंट्स बनने को लेकर काफी उत्साहित हैं.

Tags: Aalia bhatt, Bollywood news, Jhalak Dikhla jaa, Madhuri dixit, Neetu Kapoor, Ranbir kapoor

Leave a Reply