R Madhavan Ranveer Singh Photo Controversy: बॉलीवुड स्टार अक्सर अपनी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस को अपनी हर अपडेट देते हैं. अपने फैंस से सीधा सम्पर्क में रहने के लिए ये अच्छा प्लेटफॉर्म बन गया है. क्योंकि यहां फैंस तुरन्त अपने फेवरेट स्टार तक अपनी बात पहुंचा सकते हैं. लेकिन फैंस यूं सीधे तौर पर जुड़ना कभी कभी सेलिब्रिटी को मेहंगा भी पड़ जाता है. हाल ही में आर माधवन (R Madhavan) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ‘एनबीए अबु धाबी गेम्स 2022’ में शामिल होने गए. दोनों की वहां मुलाकात काफी इंट्रेस्टिंग रही. दोनों काफी खुश भी नजर आ रहे हैं. लगे हांथों दोनों ने एक सेल्फी भी ले ली और फैंस के साथ उसे सोशल मीडिया पर साझा भी किया. इसके बाद तो जैसे फैंस ने कमेंट की बौछार कर दी. दरअसल, आर माधवन की इस तस्वीर को देखकर कुछ लोगों ने नाराजगी जाहिर की है.
रणवीर सिंह से साथ अपनी ये तस्वीर माधवन ने ट्विटर अकाउंट पर शेयर की है. तस्वीर में दोनों के चेहरों पर मिलने की खुशी साफ देखी जा सकती है. रणवीर और माधवन को देख ऐसा लगता है कि मानों लंबे अर्से बाद दो बिछड़े हुए दोस्त मिली हो. ये खुशी दोनों अभिनेताओं की तस्वीर में नजर आ रही है.
आर माधवन रणवीर सिंह के साथ फोटो शेयर करने पर हुए ट्रोल
(फोटो साभार: Twitter@RanganathanMadhavan)
माधवन ने लव यू ब्रोर कहकर जताया प्यार
तस्वीर को फैंस के साथ शेयर करते हुए माधवन ने लिखा, ‘’लव यू माई ब्रो…’’ इस पोस्ट को शेयर कर उन्होंने साथ में रेड हार्ट और हग की इमोजी भी शेयर की. साथ ही रणवीर और एनबीए को ये पोस्ट में टैग भी की. इतना ही नहीं रणवीर ने इस तस्वीर पर रिएक्ट करते हुए बहुत सारी स्माइल और हार्ट की इमोजी ड्रॉप की है. वैसे इस पोस्ट से नाराज हुए फैंस ने माधवन को अनफॉलो करने की धमकी दी है.
फैंस ने दी माधवन को धमकी
जानकारी के लिए बता दें कि माधवन की इस पोस्ट पर एक यूजर्स ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘’अब मैं आपको अनफॉलो कर रहा हूं.’’ हालांकि इसके पलटवार में माधवन ने जबरदस्त जवाब देते हुए लिखा, ‘’कोई जरूरत नहीं है भाई, मैं कर दूंगा.’’
लेकिन आर माधवन और रणवीर की इस तस्वीर पर सिर्फ हेटर्स ने ही रिएक्ट नहीं किया है. सोशल मीडिया पर इस तस्वीर पर कई फैंस अपना प्यार भी लुटा रहे हैं. एनबीए ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘’स्टार पावर एट द #NBAinAbuDhabi.’’ एक फैन ने ट्वीट कर लिखा, , ‘’टू बेस्ट इन ए फ्रेम.’’ एक और ने लिखा, ‘’दिस कॉम्बो इज मैजिक, प्लीज साथ में एक फिल्म करो.’’ इतना ही नहीं कुछ लोगों ने तो इस तस्वीर को खूब सारा प्यार देते हुए रणवीर सिंह के काम की भी तारीफ की है.
अपकमिंग प्रोजेक्ट
बात अगर आर माधवन (R Madhavan) की फिल्मों की करें तो पिछली बार वह अपारशक्ति खुराना के साथ फिल्म ‘धोखा’ में नजर आए थे. उनकी यह फिल्म 23 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. वहीं रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो वह करण जौहर के निर्देशन वाली फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ को लेकर सुर्खियों में हैं. इस फिल्म में उनके अपोजिट आलिया भट्ट नजर आने वाली हैं. यह फिल्म अगले साल 10 फरवरी को रिलीज होगी.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: R Madhavan
FIRST PUBLISHED : October 07, 2022, 16:36 IST





