Cinema

‘ऋतिक रोशन के साथ काम न करने की मिली थी सलाह’, सैफ अली खान ने किया खुलासा


सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की हाल में रिलीज हुई फिल्म ‘विक्रम वेधा’ बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर रही है. अब सैफ अली खान अपनी आने वाली फिल्म ‘आदिपुरुष’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. इसी बीच, सैफ अली खान ने अपने एक इंटरव्यू में 20 साल बाद ऋतिक रोशन के साथ बड़े पर्दे पर वापसी करने को लेकर बातचीत की. 

बॉलीवुड बबल को दिए एक इंटरव्यू में सैफ अली खान ने कहा कि फिल्म ‘विक्रम वेधा’ के लिए उन्होंने काफी मेहनत की है. ऋतिक रोशन के साथ काम करते वक्त वह काफी अच्छा प्रदर्शन करना चाहते थे, क्योंकि उन्होंने ऋतिक के साथ काम करने को लेकर पहले से ही कई तरह की खबरें सुनी थीं.  कई जगह रिव्यू में तो उन्होंने यहां तक पढ़ा था कि किसी भी एक्टर को ऋतिक रोशन के साथ काम करने से बचना चाहिए, क्योंकि उनके साथ काम करने वाले एक्टर का करियर खत्म हो जाता है. हालांकि सैफ अली खान का मानना है कि ऋतिक रोशन के साथ स्क्रीन शेयर करना उनके लिए किसी उपलब्धि से कम नहीं है.

ऋतिक रोशन के साथ काम करने के बारे में आगे बात करते हुए, वे कहते हैं कि ऋतिक का स्क्रीन प्रेसेंस कमाल का है. साथ ही, उनमें हर किसी को अपनी तरफ आकर्षित करने का हुनर भी है. 

‘विक्रम वेधा’ में सैफ अली खान ने विक्रम का किरदार निभाया है. ‘वेधा’ का किरदार निभाने को लेकर किए गए सवाल का जवाब देते हुए सैफ कहते हैं कि वेधा एक उम्दा किरदार है और जब ऋतिक रोशन जैसा प्रतिभाशाली कलाकार यह किरदार निभाता है तो आप और किसी की उस किरदार में कल्पना नहीं कर सकते हैं. हालांकि सैफ आगे कहते हैं कि जब आप इस किरदार के डायलॉग देखते हैं तो यह किरदार आपको अपनी तरफ आकर्षित करता है. 

पहले भी साथ आ चुके हैं सैफ और ऋतिक-
एक्टर के मुताबिक हर कलाकार किसी भी किरदार को अपने मुताबिक निभाता है. अगर वह वेधा का किरदार निभाते तो उसको थोड़ा और शरारती जरूर बनाते. बता दें, सैफ अली खान और ऋतिक रोशन को दो दशक पहले आई फिल्म ‘ना तुम जानो ना हम’  में साथ देखा गया था.

Tags: Bollywood, Hrithik Roshan, Saif ali khan

Leave a Reply