Movie Review

Ponniyin Selvan I Box Office | तमिलनाडु में ‘मणिरत्नम’ की ‘पोन्नियिन सेल्वन 1’ की छप्पर फाड़ कमाई जारी, गुरूवार को जुटाए इतने करोड़ | Navabharat (नवभारत)


तमिलनाडु में ‘मणिरत्नम’ की ‘पोन्नियिन सेल्वन 1’ की छप्पर फाड़ कमाई जारी, गुरूवार को जुटाए इतने करोड़

मुंबई: मणिरत्नम (Mani Ratnam) की ‘पोन्नियिन सेलवन’ पार्ट 1 बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन करती दिखाई दे रही है। यह एक बिग बजट फिल्म है। इसमें ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan), चियान विक्रम, कार्थी, जयम रवि, तृषा, शोभिता धूलिपाला, और प्रकाश राज जैसे कलाकार अहम भूमिका में दिखाई दे है। मिली जानकारी के अनुसार, इस मल्टी-स्टारर फिल्म ने अब तमिलनाडु में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई की हैं। फिल्म की प्रोडक्शन कंपनी लाइका प्रोडक्शंस ने गुरुवार, 6 अक्टूबर को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इसकी घोषणा की कर एक पोस्ट जारी किया है। एक वीडियो के साथ घोषणा साझा की गई है कि, ‘तमिलनाडु में सबसे तेज 100+ करोड़ ग्रॉसर’, एक कैप्शन के साथ, ‘# PS1 – ब्रेकिंग रिकॉर्ड्स” , एक बार में एक!।’

यह भी पढ़ें

 

ट्रेड एनालिस्ट मनोबाला विजयबलन ने राज्य में मणिरत्नम की फिल्म का कलेक्शन साझा करते हुए ट्वीट किया कि ‘#PonniyinSelvan TN बॉक्स ऑफिस दिन 1 –  25.86 करोड़, दिन 2 – 21.34 करोड़, दिन 3 – 22.51 करोड़,  दिन 4 –  13.08 करोड़,  दिन 5 – ₹ 17.95 करोड़,  दिन 6 – 16.79 करोड़, कुल – ₹ 117.53 करोड़ कमाए हैं।’ 

 

तमिलनाडु में शुरुआती सप्ताहांत में 69.71 करोड़ रुपये की शानदार शुरुआत करने के बाद, कल्कि कृष्णमूर्ति के इसी नाम के महाकाव्य उपन्यास पर आधारित पोन्नियिन सेलवन ने रिलीज़ के पांचवें दिन 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया है और छह दिन 117.53 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है।’ पोन्नियिन सेलवन भाग 1 को मेकर्स ने हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज किया है। 

Leave a Reply