
मुंबई: सलमान खान (Sonakshi Sinha) की ‘दबंग’ (Dabangg) फिल्म से एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाली सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपनी आगामी फिल्म के रिलीज का इंतजार कर रही हैं। ऐसे में सोनाक्षी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ‘डबल XL’ (Double XL) का फर्स्ट लुक जारी कर फैंस को सरप्राइज कर दिया है। जैसे ही अभिनेत्री ने ‘डबल XL’ का फर्स्ट लुक शेयर किया है वैसे ही वह सोशल मीडिया पर वायरल होता दिखाई दे रहा हैं।
अभिनेत्री सोनाक्षी ने ‘डबल XL’ का फर्स्ट लुक जारी कर कैप्शन में लिखा- ‘ #DoubleXL फर्स्ट लुक… टीम #डबलएक्सएल ने फिल्म से #सोनाक्षी सिन्हा का #फर्स्ट लुक जारी किया… कोस्टार्स #हुमा कुरैशी के साथ #जहीर इकबाल और #महतराघवेंद्र… #सत्रमरमानी द्वारा निर्देशित… सिनेमाघरों में 4 नवंबर 2022… #भूषण कुमार।’ अभिनेत्री का ये पोस्ट फैंस के बीच तेजी से वायरल हो रहा हैं। आप भी नजर डाले-
यह भी पढ़ें
‘डबल XL’ फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा के साथ अभिनेत्री हुमा कुरैशी भी अहम भूमिका में दिखाई देंगी। इस फिल्म में यह दोनों अभिनेत्रियां कॉमेडी के साथ-साथ बढ़े वजन और महिला शरीर की छवि के मुद्दों को मजेदार अंदाज में दर्शकों के सामने रखेंगी। ‘डबल XL’ का फर्स्ट लुक जारी करने से पहले कुछ दिनों पहले मेकर्स ने टीजर शेयर किया था। सोनाक्षी और हुमा इसमें एक साथ काफी अच्छे दिखाई दे रहे थे। यह टीजर फिल्म के प्रोडक्शन हाउस टी-सीरीज़ ने अपने आधिकारिक YouTube चैनल पर साझा किया था जोकि 30 सेकंड का था।





