
मुंबई: ‘पुष्पा’ (Pushpa) फिल्म की अपार सफलता के बाद अब दर्शक ‘पुष्पा 2’ को लेकर काफी उत्सुकता है। इस फिल्म से जुड़े तमाम अपडेट्स दर्शकों के बीच वायरल होते दिखाई दे रहे हैं। अब यह बात सामने आई है कि इस फिल्म में बॉलीवुड के एक स्टार अभिनेता की एंट्री हुई है। आपको बता दें, ‘पुष्पा’ फिल्म का अंत काफी दमदार तरीके से किया गया है। इस फिल्म के पहले पार्ट में पुलिस और पुष्पा के बीच तकरार देखने को मिलेगी थी। अब कहा जा रहा है कि मेकर्स ‘पुष्पा 2’ को बॉलीवुड टच देने के लिए अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) को फिल्म में लेने की योजना बना रहे हैं। इस फिल्म में अर्जुन एक पुलिस अफसर की भूमिका में नजर आएंगे।
मेकर्स ‘पुष्पा 2’ को ‘पुष्पा: द राइज’ से बड़ा बनाना चाहते हैं। इसके साथ ही फिल्म में साउथ कलाकारों के अलावा बॉलीवुड सितारों की भी एंट्री कराना चाहते हैं। यहीं वजह है कि ‘पुष्पा 2’ को लेकर अर्जुन पर विचार किया जा रहा हैं। फिल्म में अर्जुन का किरदार कारात्मक होगा या नहीं इसे लेकर किसी तरह की कोई जानकारी नहीं मिली है। अगर इस फिल्म में अर्जुन कपूर नजर आते हैं तो यह उनकी पहली तेलुगू फिल्म होगी।
यह भी पढ़ें
बता दें, फिल्म ‘पुष्पा’ पिछले साल 17 दिसंबर को रिलीज हुई थी। इसमें अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे। फैंस को ये फिल्म काफी पसंद आई थी। फिल्म को पूरी तरह से तेलुगु में शूट किया गया था। इसके बाद हिंदी सहित अन्य भाषाओं में डब किया गया था। फिल्म ने दुनियाभर में 350 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया। उसके बाद फिल्म ‘पुष्पा 2’ का बजट 450 करोड़ बताया जा रहा है।





