Movie Review

Arun Bali | जोगेश्वरी के इस श्मशान घाट में आज होगा अरुण बाली का अंतिम संस्कार, बेटियों का है इंतजार | Navabharat (नवभारत)


Arun Bali

Photo – Social Media

मुंबई : हिंदी सिनेमा जगत के दिग्गज (Veteran) अभिनेता अरुण बाली (Arun Bali) का बीते शुक्रवार को मायस्थेनिया ग्रेविस (Myasthenia Gravis) बीमारी के चलते निधन हो गया। उनके निधन के खबर से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर है। बता दें कि जिस दिन अभिनेता ने इस दुनिया को हमेशा-हमेशा के लिए अलविदा कहा उसी दिन उनकी अभिनीत फिल्म ‘गुडबाय’ (Goodbye) सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म में उनके साथ बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और एक्ट्रेस नीना गुप्ता भी अपने अहम भूमिका में है। इस फिल्म में अरुण बाली ने नीना गुप्ता के पिता और अमिताभ बच्चन के ससुर का रोल निभाया है।

उनके जाने का झटका अभिनेत्री नीना गुप्ता को भी लगा है। उन्होंने अपने एक पोस्ट के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दी। एक्टर अरुण बाली के पीछे उनका भरा पूरा परिवार है। जिसमें उनके चार बेटे अंकुश, हिमांशु, सुधीर और तरुण है। अरुण बाली की चार बेटियां दीप्ति, इतिश्री, प्रगति और स्तुति भी हैं। जिसमें से उनकी दो बेटियां अमेरिका में रहती हैं। जो शनिवार यानी आज मुंबई पहुंचेंगी। दोनों बेटियों के आने के बाद ही अरुण बाली का अंतिम संस्कार आज (शनिवार) जोगेश्वरी ईस्ट में प्रताप नगर हिंदू श्मशान भूमि में किया जाएगा।

यह भी पढ़ें

गौरतलब है कि 7 अक्टूबर को अरुण बाली की अभिनीत फिल्म ‘गुडबाय’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इसके पहले बड़े पर्दे पर उनकी फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ रिलीज हुई थी। जिसमें आमिर खान और एक्ट्रेस करीना कपूर खान अपने मुख्य किरदार में नजर आई थी। इसके अलावा अरुण बाली ‘जब वी मेट’, ‘पुलिस वाला गुंडा’, ‘सम्राट पृथ्वीराज’, ‘केदारनाथ’, ‘पीके’, ‘थ्री इडियट्स’ और ‘लगे रहो मुन्ना भाई’ जैसी हिट फिल्मों में नजर आ चुके थे।

Leave a Reply