एक्ट्रेस और सिंगर सबा आजाद पिछले कई दिनों से चर्चा में हैं. ऋतिक रोशन के साथ रिलेशनशिप में रहने की वजह से लगातार चर्चा में बनी हुई हैं. इन दिनों उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है. लेकिन कुछ देर पहले उन्होंने ट्रोल करने वालों को करारा जवाब दिया. उन्होंने एक यूजर के प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट शेयर किया. इस यूजर के बायो में- ‘फन, फ्री, हैप्पी, लकी… लव माय लव. प्यार हर जगह है, नफरत को अपनी आत्मा की अच्छाई को बर्बाद नहीं करने दें”- लिखा है.
सबा आजाद ने यूजर के कमेंट का भी स्क्रीनशॉट शेयर किया. उस कमेंट में लिखा था, “आप छी, ईव, याक की तरह दिख रहे थे, जो कुछ भी आप समझते हैं… वहीं, मान लो.” ट्रोल की इस आपत्तिजनक कमेंट पर सबा ने तंज कसा और कहा कि अगर आप पसंद नहीं करती हैं, तो अनफॉलो कर दें. उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक लंबा नोट भी लिखा है.
ऋतिक की रूमर्ड GF सबा आजाद ने बताया क्यों बदला अपना नाम?
सबा आजाद ने लिखा, “यह श्रुति हैं… जाहिर तौर पर, वह ‘अपने प्यार से प्यार करती है’ लेकिन वह भी अपनी असीमित नफरत को शेयर करने के लिए मुझे फॉलो करती हैं- उनके जैसे कई लोग हैं. श्रुति की तरह मत बनो – मुझे अनफॉलो करने के लिए आप पूरी तरह स्वतंत्र महसूस करें. संयोग से, श्रुति को अभी तक ब्लॉक बटन के बारे में नहीं जानती हैं. वे जल्द ही अच्छी तरह से परिचित हो जाएंगी.”
सबा आजाद ने शेयर की इंस्टा स्टोरी.(फोटो साभारः Instagram @sabazad)
ऋतिक संग रिलेशनशिप को लेकर चर्चा
ऋतिक रोशन के साथ सबा आजाद का रोमांस अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना रहता है. ऋतिक-सबा बॉलीवुड के नए-नए कपल बने हैं. बॉलीवुड पार्टियों में शामिल होने से लेकर मुंबई एयरपोर्ट पर एक साथ स्पॉट होने तक, उनकी कई तस्वीरें और वीडियो सामने आ चुके हैं. यहां तक की इसके लिए दोनों को ट्रोल भी किया जाता है.
सबा आजाद की फिल्में
सबा आजाद ‘मुझसे दोस्ती करोगे’, ‘दिल कबड्डी’, ‘फील लाइक इश्क’ से लेकर और बहुत सारी फिल्मों में अभिनय किया है. उन्हें आखिरी बार वेब सीरीज़ ‘रॉकेट बॉयज़’ में देखा गया था. इस सीरीज में उन्होंने परवाना ईरानी की भूमिका निभाई थी. इस शो में उन्होंने जिम सर्भ के साथ स्क्रीन स्पेस साझा किया था.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Hrithik Roshan
FIRST PUBLISHED : October 08, 2022, 13:49 IST





