बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान 5 साल बाद फिल्म ‘पठान’ से बतौर लीड स्क्रीन पर धमाल मचाने वाले हैं. शाहरुख के फैंस की तो खुशी का ठिकाना ही नहीं है. इतना ही नहीं एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मेकर्स ने ‘पठान’ की रिलीज से पहले ही इसका सीक्वल बनाने का मन बना लिया है. वैसे फैंस तो पहले से ही उनकी इस फिल्म को लेकर टकटकी लगाए बैठे हैं, ऐसे में फिल्म के सीक्वल की चर्चा फैंस के लिए डबल धमाका है.
वहीं दूसरी ओर सलमान की ‘टाइगर 3’ में शाहरुख भी खास भूमिका में नजर आने वाले हैं. लेकिन अब लग रहा है कि इस तरह के और धांसू कोलेबोरेशन आने वाले समय से देखने को मिलते रहेंगे. शाहरुख के फैंस तो पहले से ही काफी एक्साइटेड थे लेकिन अब फैन्स के लिए एक और बड़ी खबर आ रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘पठान’ का सीक्वल भी बनने वाला है.
स्पाई के किरदार में शाहरुख खान
शाहरुख के अभिनय से सजी ये फिल्म अगले साल 25 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है. अपनी फिल्म ‘पठान’ में शाहरुख एक स्पाई की भूमिका में हैं. फिल्म की सबसे खास बात ये है कि ये यश राज फिल्म्स के स्पाई-यूनिवर्स की फिल्म है, जिसमें पहले सलमान खान दो बार ‘टाइगर’ के किरदार से फैंस को हैरान कर चुके हैं. ये भी एक बड़ा कारण है कि जो फैन्स की एक्साइटमेंट पहले से भी ज्यादा बढ़ गई है.
Exclusive: शाहरुख खान ने जब कहा ‘इंशाअल्लाह’ तो खुशी से उछल पड़ीं थीं मलिष्का मेंडोंसा, जानें क्या था कारण
स्पाई-यूनिवर्स की बड़ी योजना
पहले भी इस तरह की रिपोर्ट्स आती रही है कि यश राज फिल्म्स अपने स्पाई यूनिवर्स को बढ़ाने की योजना बना रहे हैं. ‘टाइगर 3’ और ‘पठान’ के अलावा वह ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की एरियल एक्शन फिल्म ‘फाइटर’ को भी, स्पाई यूनिवर्स का में शामिल कर चुके हैं. दूसरी तरफ कुछ रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया गया है कि ऋतिक और टाइगर श्रॉफ की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘वॉर’ का भी फिल्म से कनेक्शन होने वाला है.
‘पठान 2’ पर काम शुरू
टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मेकर्स ने मन बना लिया है कि ‘पठान’ का सीक्वल भी लाया जाएगा. इतना ही नहीं इसके सीक्वल में पहली फिल्म के मुकाबले कई नए किरदार में शामिल किए जाएंगे. एक सूत्र ने तो यह भी बताया कि फिल्म पर काम भी शुरू किया जा चुका है और ‘पठान’ की टीम ने सीक्वल की राइटिंग के लिए काम शुरू कर दिया है. जिस तरह सलमान खान की ‘टाइगर’ सीरीज की कहानियां दूसरे देशों तक पहुंचती है, उसी तरह ‘पठान’ के सीक्वल्स में भी कहानी दूसरे देशों तक पहुंच सकती है.
बात अगर शाहरुख की फिल्म ‘पठान’ की स्टारकास्ट की करें तो इसमें शाहरुख खान के अपोजिट दीपिका पादुकोण नजर आन वाली हैं. साथ ही फिल्म में जॉन अब्राहम विलेन की भूमिका में हैं. ऐसे में यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि शाहरुख की ‘पठान 2’ में कौन से नए किरदारों की एंट्री होने वाली है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Actor Shahrukh Khan, Deepika padukone
FIRST PUBLISHED : October 08, 2022, 16:15 IST




