Cinema

HBD Sayani Gupta: एक्टिंग के साथ वॉइस ओवर आर्टिस्ट हैं सयानी गुप्ता, 5 साल की उम्र में मिला था पहला असाइनमेंट


हाइलाइट्स

सयानी जल्द ही ‘फोर मोर शॉट्स प्लीज’ में दिखेंगी.
सयानी को सिंगिंग का शौक है और फिल्मों में गाना चाहती हैं.

सयानी गुप्ता (Sayani Gupta) का नाम इंडस्ट्री की बेहतरीन अदाकाराओं में शुमार किया जाता है, जो किरदार में पूरी तरह से रम जाती हैं. इन दिनों सयानी अपने वेब शो ‘फोर मोर शॉट्स प्लीज’ (Four More Shots Please) को लेकर चर्चा में हैं. शो का अगला सीजन 21 अक्टूबर को प्रीमियर होगा. एक्टिंग के साथ ही सयानी की आवाज भी काफी अच्छी है और उन्होंने वॉइस ओवर के कई असाइनमेंट्स किए हैं. आज सयानी के बर्थडे पर आइए, उनकी इस प्रतिभा के बारे में जानने की कोशिश करते हैं.

सयानी गुप्ता का जन्म 9 अक्टूबर 1985 को कोलकाता में हुआ था. सयानी ने फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट से ग्रेजुएशन किया है. सयानी के पिता ऑल इंडिया रेडियो से जुड़े रहे हैं. ऐसे में सयानी बचपन से ही रेडियो की दुनिया से वाकिफ हैं. उनके पिता अनाउंसर, म्यूजिक कम्पोजर और सिंगर थे. ऐसे में सयानी ने भी बचपन से ऑडियो वर्क शुरू कर दिया था. सयानी का कहना है कि मेरे बचपन का बहुत सारा समय ऑल इंडिया रेडियो के स्टूडियो में बीता है.

पहले काम से मिले थे 500 रुपये
Koimoi में छपे एक इंटरव्यू में सयानी ने बताया था कि जब वे 5 साल की थीं तो उन्हें रेडियो विज्ञापन का एक काम मिला था. इस काम के लिए उन्हें 500 रुपये मिले थे. इसके बाद से सयानी ने वॉइस ओवर के असाइनमेंट्स लेना शुरू कर दिया था. उन्होंने कई वॉइस ओवर किए हैं और अब भी इससे जुड़ी हुई हैं. ‘बुरी नजर’ में भी उन्होंने वॉइस ओवर किया है. सयानी का कहना है कि उन्हें इस काम में बहुत मजा आता है. वे बचपन में काफी लम्बी-लम्बी कविताओं का पाठ किया करती थीं.

माइक्रो फोन को-स्टार की तरह
सयानी का कहना है कि वॉइस के साथ अलग अलग एक्सपेरिमेंट करने का अलग मजा है. वॉइस ओवर के साथ आप बहुत कुछ ट्राय कर सकते हैं. जब माइक्रो फोन पर रिकॉर्डिंग करती हूं तो उसे अपने को-स्टार की तरह महसूस करती हूं. यह लोगों तक पहुंचने का बहुत दमदार माध्यम है.

अनुभव सिन्हा की फिल्म ‘आर्टिकल 15’ से सयानी गुप्ता ने अपनी सिंगिंग की शुरुआत की थी. इस पर उनका कहना था कि वे हमेशा से फिल्मों में गाना चाहती थीं लेकिन मौका नहीं मिल पा रहा था. सयानी ने बचपन में काफी बांग्ला गाने गाए हैं. सयानी की ख्वाहिश है कि वे अपनी फिल्मों के गाने खुद ही गाएं.

Tags: Sayani Gupta

Leave a Reply