Cinema

Priyanka Chopra | पति निक जोनस के साथ डे आउट पर निकली प्रियंका चोपड़ा, लॉस एंजेलिस की सड़कों पर घूमती आईं नजर | Navabharat (नवभारत)


Priyanka Chopra

Photo – Instagram

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्ट्रेस (Actress) और पूर्व मिस वर्ल्ड (Miss World) प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अक्सर किसी न किसी कारणों के चलते सुर्खियों में रहती हैं। अभिनेत्री अपने प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपने पर्सनल लाइफ में भी काफी एक्टिव रहती हैं। वो अपनी फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम बिताने से कभी नहीं चूकती है। उनको जब भी मौका मिलता है वो अपना समय अपने पति निक जोनस और बेटी मालती के साथ बिताती हैं। आज प्रियंका चोपड़ा अपना पूरा दिन अपने पति निक जोनस और बेटी मालती के साथ बिताएंगी। वो एक लॉन्ग ड्राइव पर निकली है।

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने पति निक जोनस के साथ लॉस एंजेलिस में हैं। अभिनेत्री ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो और कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें वो एक ओपन कार में पति निक जोनस के साथ नजर आ रही है। वो काफी खुश है। निक जोनस ड्राइविंग सीट पर बैठे कार ड्राइव कर रहे हैं। जबकि प्रियंका चोपड़ा उनके बाजू वाली सीट पर बैठकर अपने मोबाइल में ये लवली पल कैप्चर कर रही हैं। हालांकि, उन्होंने इस वीडियो और तस्वीरों में अपनी बेटी मालती की झलक नहीं दिखाई है, लेकिन उन्होंने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘मम्मी डैडीज डे आउट’

यह भी पढ़ें

अभिनेत्री ने अपने इस वीडियो में निक जोनस को भी टैग किया है। उनके इस वीडियो को अब तक साढ़े तीन लाख से भी अधिक लोग लाइक कर चुके हैं। बता दें की हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने ईरान हिजाब आंदोलन पर ईरानी महिलाओं का समर्थन भी किया। अगर हम बात करें प्रियंका चोपड़ा के वर्कफ्रंट कि तो अभिनेत्री ने हाल ही में अपनी आगामी फिल्म ‘सिटाडेल’ की शूटिंग को पूरा की हैं। यह एक स्पाई सीरीज है। इसके अलावा अभिनेत्री बॉलीवुड फिल्म ‘जी ले जरा’ में भी अपने मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। 

Leave a Reply