प्रभास, सैफ अली खान, कृति सैनन और सनी सिंह स्टारर ‘आदिपुरुष’ (Adipurush) टीजर आउट होने के बाद से चर्चा में हैं. फिल्म को ओम राउत ने डायरेक्ट की है. फिल्म को लगातार अलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है. नेटिजंस फिल्म के सीजीआई और विजुअल इफेक्ट्स के साथ-साथ इनके किरदारों के लुक की आलोचना कर रहे हैं. हालांकि, ओम अपनी फिल्म का बचाव करने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि वह रामानंद सागर की रामायण से काफी प्रभावित थे. अब रामानंद सागर के बेटे प्रेम सागर ने इस पर प्रतिक्रिया दी है.
रामानंद सागर की ‘रामायण’ टीवी के सबसे एपिक सीरियल्स में एक है. प्रेम सागर ने ओम राउत (Om Raut) का सपोर्ट किया है. उन्होंने टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में कहा, “आप किसी को कुछ भी बनाने से कैसे रोक सकते हैं? धर्म समय के साथ बदलता है. और ओम राउत ने वही किया है, जो उन्होंने महसूस किया है.”
‘आदिपुरुष’ रामायण नहीं
हालांकि प्रेम सागर ने उनकी साइड लेने से इनकार दिया है. उन्होंने बताया कि ओम राउत ने अपनी फिल्म को रामायण नहीं कहा है. इसलिए उनके नजरिए से उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया है. उन्होंने ये भी कहा कि अगर ओम ने कुछ गलत किया होता तो वह इसे कैंसिल कर देते. उनकी परिवरिश और कल्चर अच्छी रही है.
‘आदिपुरुष’ को पास करने पर ‘CBFC’ पर भड़के मुकेश खन्ना, बोले- ‘सेंसर बोर्ड हमारा माई-बाप नहीं है’
दीपिका चिखालिया-सुनील लाहिरी की आलोचना
बता दें, ‘आदिपुरुष’ की आलोचना सिर्फ ऑडियंस ही नहीं, बल्कि बड़े एक्टर और नेता भी कर रहे हैं. हाल में ‘रामायाण’ में सीता किरदार निभाने वाली दीपिका चिखालिया और लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लाहिरी ने ‘आदिपुरुष’ विवाद पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता कि अभिव्यक्ति के नाम पर लोगों की भावनाओं से खिलवाड़ नहीं किया जा सकता.
मुकेश खन्ना और गजेंद्र चौहान ने की आलोचना
वहीं, मुकेश खन्ना और गजेंद्र चौहान भी ‘आदिपुरुष’ और इसके किरदार के लुक की आलोचना कर रहे हैं. मुकेश ने कहा कि आपको जैसी कहानी बनानी है, बनाइए लेकिन देवी-देवताओं का मजाक मत उड़ाइए. उन्होंने साउथ की फिल्मों के तरह हिंदू पात्रों का सम्मान करने की बात कही. वहीं, गजेंद्र चौहान ने कहा कि आप किसी की भावनाओं को ठेस न पहुंचाए. जो कैरेक्टर जैसा दिखता है, उसे वैसे ही दिखाएं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Adipurush, Prabhas
FIRST PUBLISHED : October 10, 2022, 13:10 IST





